फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   18 साल के बाद 115 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

18 साल के बाद 115 परीक्षार्थियों ने दी परीक्षा

Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Tue, 28 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
टूंडला। राजकीय बालिका इंटर कालेज में बीटीसी पत्राचार 1996 के बैच की परीक्षा कराई गई। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद संपन्न परीक्षा में कुल 123 में 115 परीक्षार्थियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पत्राचार माध्यम से बीटीसी करने वाले 1996 बैच के परीक्षार्थियों का मामला हाईकोर्ट फिर उसके बाद सुप्रीम कोर्ट में चला। इसके ये छात्र-छात्राएं ट्रेनिंग नहीं ले सके थे। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद विगत वर्ष ऐसे 123 छात्रों को बीटीसी ट्रेनिंग कराई गई। सोमवार को जीजीआईसी में उनकी परीक्षा संपन्न कराई गई।
विज्ञापन

सत्र से करीब 18 साल बाद हुई परीक्षा में 123 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। इनमें से चार परीक्षार्थी डायट पर प्रवेश पत्र लेने नहीं पहुंचे। वहीं, चार परीक्षार्थी परीक्षा केन्द्र पर अनुपस्थित रहे। इस तरह आठ के अनुपस्थित होने पर 115 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा सुबह 10 से एक बजे व दोपहर दो से सायं तीन बजे तक दो पालियों में संपन्न हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पत्राचार बीटीसी परीक्षा तीन कमरों में आयोजित कराई गई। परीक्षा के लिए विद्यालय की तेज-तर्रार महिला शिक्षकों को लगाया गया था। इस दौरान विद्यालय में पुलिस व्यवस्था की गयी थी। विद्यालय की प्रधानाचार्या विमलेश विजयश्री ने बताया कि परीक्षाएं बिना व्यवधान के शांतपूर्ण तरीके से नकल विहीन हुई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed