फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   अवैध निर्माणोंपर चली विप्रा की जेसीबी

अवैध निर्माणोंपर चली विप्रा की जेसीबी

Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 18 Oct 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। लेबर कालोनी स्थित झरना नाले के पास बिना नक्शा पास कराए अवैध रूप से प्लाटिंग करना शुक्रवार को दो कालोनाइजरों को भारी पड़ गया। विकास प्राधिकरण की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण का ध्वस्त कर दिया, इससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इस दौरान विरोध करने का प्रयास भी हुआ लेकिन पुलिस फोर्स के चलते लोगों को शांत होना पड़ा।
विज्ञापन

फीरोजाबाद और शिकोहाबाद में हो रहे अवैध निर्माण को चिह्नित करने के साथ अब प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। गुरुवार को जहां संत टाकीज के सामने फ्रेंडस ग्लास में निर्माणाधीन मार्केट को सील किया गया वहीं शुक्रवार को विप्रा के एक्सईएन जगराम, सहायक अभियंता एसएन प्रसाद टीम के साथ लेबर कालोनी स्थित झरना नाले पहुुंचे। झरना नाले के पास फरहान द्वारा करीब 4000 वर्गमीटर में तथा सलीम, महेश जैन और विनोद कुमार द्वारा करीब 8000 वर्गमीटर में बाउंड्री कराकर बिना नक्शा पास कराए प्लाटिंग का कार्य किया जा रहा था। विप्रा द्वारा दोनों कालोनाइजरों को नोटिस भी जारी किए गए, इसके बाद भी निर्माण कार्य बदस्तूर जारी रहा। विप्रा की टीम ने शुक्रवार दोपहर में पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जेसीबी से अवैध निर्माण को ध्वस्त करा दिया। अचानक हुई कार्रवाई से कालोनाइजरों के होश उड़ गए। एसडीएम सदर विजय कुमार, एसओ बसई मुहम्मदपुर व लाइनपार सहित पुलिस फोर्स मौजूद था।
विज्ञापन


प्राइवेट कालोनी के बाहर पार्क निर्माण की शिकायत
एक तरफ विप्रा अवैध निर्माण ध्वस्त कर रहा है वहीं दूसरी ओर एक प्राइवेट बिल्डर की कालोनी के बाहर हाईवे पर विकास प्राधिकरण द्वारा 60 लाख रुपयों से पार्क का निर्माण कराया जा रहा है। लाखों की लागत से वहां पार्क की बाउंड्रीवाल, ग्रिल लगाने, एक दर्जन सीसी की बैंच स्थापित कराने, पार्क में प्लांटेसन व घास लगाई जाएगी। हिमायूंपुर निवासी कुलदीप कुमार ने प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन को भेजे शिकायत पत्र में कहा है कि विप्रा द्वारा रिहायशी कालोनी के मुख्य द्वार के आसपास सड़क पर पार्क बनाया जा रहा है यह पूरी तरह नियम विरुद्ध है। प्राधिकरण द्वारा महायोजना 2031 का उल्लंघन कर सार्वजनिक भूमि पर कालोनी की शोभा बढ़ाने को सड़क पर पार्क बनाना अवैधानिक व मास्टर प्लान के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed