{"_id":"5-77783","slug":"Firozabad-77783-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युतीकरण के लिए बढ़ गए 192 बूथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युतीकरण के लिए बढ़ गए 192 बूथ
Firozabad
Updated Tue, 08 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। जनपद में विद्युतीकरण कराने के लिए 192 बूथ बढ़ गए हैं। पूर्व में 370 बूथों का चयन किया गया था, जहां विद्युतीकरण कराने के निर्देश दिए गए। पुन: कराए गए सर्वे में यह संख्या बढ़कर 562 हो गई है। इसमें 18 बूथ ऐसे हैं, जहां विभाग को ट्रांसफार्मर स्थापित करने होंगे और लंबी लाइन डालनी होगी।
जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए पांचों विधानसभाओं में कुल 1839 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिसमें शिकोहाबाद विस में 353, सिरसागंज में 336, जसराना 398, टूंडला में 380 तथा फीरोजाबाद विस में 371 बूथ हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी रितु माहेश्वरी के निर्देश पर विद्युत विभाग द्वारा सभी बूथों का निरीक्षण किया गया था, जिसमें जसराना के 114, फीरोजाबाद के 14, टूंडला के 65, शिकोहाबाद के 18 तथा सिरसागंज के 159 बूथों का चयन किया गया था, जहां विद्युतीकरण कार्य कराने की आवश्यकता जताई थी। जिला निर्वाचन अधिकारी को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि विद्युतीकरण के जिन बूथों का चयन किया गया, इसके अलावा भी कई ऐसे बूथ हैं, जहां विद्युतीकरण आवश्यक है। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर पुन: कराए गए सर्वे में यह संख्या 370 से बढ़कर 562 हो गई। पुन: सर्वे के आधार पर विभाग को अब शिकोहाबाद विस में 62, सिरसागंज विस में 159, जसराना में 128, टूंडला में 173 तथा फीरोजाबाद विस में 40 बूथों पर विद्युतीकरण कराना होगा। विभाग द्वारा मतदान केंद्रों तक बिजली पहुंचाने के लिए सैकड़ों मीटर केबल पहले ही मंगा ली है। हालांकि विभाग द्वारा सभी बूथों पर दो दिन पहले ही वैकल्पिक व्यवस्था कर विद्युत आपूर्ति चालू करने का दावा किया जा रहा है। सूत्रों का कहना है कि विद्युतीकरण के लिए चयनित किए गए 562 बूथों में 18 बूथ ऐसे हैं, जहां विभाग को बूथ रोशन के लिए करोड़ों रुपये खर्च करना होगा। यहां ट्रांसफार्मर तक रखना पड़ेगा।