फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   गांव गींगना में फायरिंग, दो लोग घायल

गांव गींगना में फायरिंग, दो लोग घायल

Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 07 Apr 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
एका। ग्राम गींगना में जमीन के बंटवारे को लेकर दो पक्षों में मारपीट, पथराव के साथ फायरिंग की गई। इसमें एक पक्ष के दो लोग घायल हो गए। थाना पुलिस ने फायरिंग की घटना के बाद भी शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन

ग्राम गींगना निवासी अवनीश कुमार एवं देंवेद्र कुमार की गांव के ही केशवकुमार एवं रवींद्र सिंह से जमीन के बंटवारे को लेकर विवाद चला आ रहा है। रविवार की सुबह दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया दोनों पक्षों के लोगों में मारपीट के साथ पथराव शुरू हो गया। कुछ ही देर में फायरिंग की जाने लगी। इससे गांव में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही थाना पुलिस पहुंच गई। पुलिस के पहुंचते ही फायरिंग करने वाले भाग गए। एक पक्ष से अवनीश व देवेंद्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए पीएचसी एका पर लाए लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को आगरा ले जाया गया। प्रभारी निरीक्षक एका का कहना है ग्राम गींगना में जमीन को लेकर दो पक्षों में पथराव, मारपीट हो गई थी। दोनों ओर से हवाई फायरिंग की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले में शांति भंग की कार्रवाई की है।
विज्ञापन


पेमेश्वर गेट पर युवक को गोली मारी,गंभीर
फीरोजाबाद। थाना दक्षिण क्षेत्र के पेमेश्वर गेट के समीप शिकोहाबाद निवासी युवक को गोली मार दी। उसे आगरा रैफर किया है।
थाना शिकोहाबाद के रुकनपुरा निवासी आरिफ उर्फ छोटे (22) पुत्र शौकत अली रविवार को टीवी उठाने के लिए मोहल्ला करबला आया था। टीवी नहीं मिला तो यहां से वापस चंद्रवार गेट होते हुए घर की ओर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे गोली मार दी। जानकारी होते ही परिवारीजन आ गए। उनका आरोप है कि आरिफ पहले मोहल्ला इस्लाम गंज निवासी अपने मामा शकील के घर पर पत्नी सहित रहता था। पिछले दिनों दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद वह रुकनपुरा जाकर रहने लगा। सामान मामा के घर रखा हुआ था। मामा ने ही साथियों के संग मिलकर गोली मारी है। पुलिस ने शकील को हिरासत में ले लिया है। घायल को आगरा रैफर किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed