फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   किड्स कार्नर ने सर विलाल को 84 रन से रौंदा

किड्स कार्नर ने सर विलाल को 84 रन से रौंदा

Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
टूंडला। स्व. सुखरानी भटनागर स्मृति में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे दिन पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया। किड्स कॉर्नर हैप्पी स्कूल टूंडला एवं सर बिलाल सीनियर सैकेंडरी स्कूल फीरोजाबाद के मध्य खेले मैच में किड्स कॉर्नर हैप्पी स्कूल टूंडला ने 84 रनों से जीतकर फाइनल में प्रवेश पा लिया।
विज्ञापन

किड्स टूंडला ने टॉस जीतकर पहले खेलते हुए 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 204 रन बनाए। किड्स के बल्लेबाज अमन 90, मानवेंद्र 47, विनय 32 रनों का योगदान दिया। सर बिलाल फीरोजाबाद की टीम 18.3 ओवर में 120 रन बनाकर आल आउट हो गई। सर बिलाल के बल्लेबाज विकास 34, समरान ने 31 रनों का योगदान दिया। किड्स के गेंदबाज शुभम ने हैट्रिक बनायी। अजय ने तीन व विनय ने एक विकेट प्राप्त किया। इस मैच का मैन ऑफ द मैच अमन को दिया गया। दूसरा मैच किड्स फीरोजाबाद एवं किड्स इंटरमीडिएट फीरोजाबाद के बीच खेला गया। किड्स फीरोजाबाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट खोकर 153 रन बनाए। किड्स फीरोजाबाद के आकाश 46, स्वपिभनल 39 व स्पर्श ने 26 रनों का योगदान दिया। किड्स इंटरमीडिएट के गेंदबाज अक्षय दो अमरदीप व नवाज ने एक-एक विकेट चटकाया। जवाब में खेलते हुए किड्स इंटरमीडिएट ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 153 रन बनाते हुए मैच टाई कर दिया। जिसमें हाफिज 36, उज्जवल 26 व अक्षय ने 22 रन बनाए।
विज्ञापन

किड्स सीनियर की तरफ से जय आनंद ने तीन व मोहित अमित ने एक-एक विकेट लिए। दोनों टीमों के मध्य सुपर ओवर हुआ जिसमें किड्स इंटरमीडिएट फीरोजाबाद ने पहले खेलते हुए एक ओवर में 13 रन बनाए व किड्स सीनियर ने पांच गेंदों में ही 16 रन बनाकर मैच जीत लिया। मैच का मैन आफ द मैच किड्स सीनियर के आकाश को दिया। शनिवार को फाइनल मैच किड्स कॉर्नर हैप्पी स्कूल टूंडला एवं किड्स फीरोजाबाद के मध्य खेला जाएगा। अंपायरिंग नीरज कश्यप व रवि शर्मा ने की। स्कोरिंग विशाल शर्मा व कामेंट्री असलम भोला द्वारा की गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो-टूंडला में किड्स के गेंदबाज शुभम् की हैट्रिक होने पर खुशी मनाते खिलाड़ी-6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed