{"_id":"5-49110","slug":"Firozabad-49110-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया गांवों के विकास को मिलेगा धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया गांवों के विकास को मिलेगा धन
Firozabad
Updated Sat, 24 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फीरोजाबाद। प्रदेश में खेलकूद को बढ़ावा देने का काम किया जाएगा। लोहिया गांवों के विकास को शीघ्र ही धन का आवंटन होगा। जिससे इन गांवों में विकास का पहिया तेजी से घूम सके। उन्होंने कहा कि स्टेडियम के हाल को भी सुधारा जाएगा।
प्रदेश के खेलकूद एवं लोहिया ग्राम्य विकास राज्यमंत्री रामकरन आर्य सुहागनगर स्थित बाबा चरन सिंह यादव के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। आर्य ने कहा कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद से विकास कार्य काफी तेजी के साथ बढ़े हैं। लोहिया गांवों का विकास, बेरोजगारों को बेरोजगारी भत्ता, पढ़ें बेटियां बढ़ें बेटियां अभियान के तहत हाईस्कूल पास करने वाली छात्राओं को धनराशि देने के साथ गांव के विकास को डा. राममनोहर लोहिया समग्र ग्राम्य विकास योजना की शुरूआत की गई। इसमें उन गांवों को प्राथमिकता दी गई जो विकास कार्य से पिछड़े थे। शीघ्र ही इनके लिए धनराशि का आवंटन किया जाएगा। गांव में स्थित स्टेडियम को सुधारने का काम किया जाएगा। लोहिया गांवों में डा. राममनोहर लोहिया की मूर्ति नहीं लगाई जाएगी। सिर्फ उन गांवों का विकास कराया जाएगा। बाबा चरन सिंह यादव के नेतृत्व में राज्यमंत्री का स्वागत किया। इसमें हरेंद्र यादव, गिरेंद्र यादव, प्रेमपाल सिंह यादव, सुनील सागर, चंद्रपाल सिंह, आशदीप सिंह, कमलेश यादव, संजय यादव, बलवीर सिंह यादव थे।