{"_id":"5-48812","slug":"Firozabad-48812-5","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने लगायी आग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिता की डांट से क्षुब्ध पुत्र ने लगायी आग
Firozabad
Updated Mon, 19 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टूंडला। पुत्र के जुआ खेलने की लत से परेशान एक पिता ने उसे डांटा तो पुत्र ने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। गंभीर हालत में उसे अस्पताल लाया गया। उसे आगरा रेफर कर दिया।
थाना नगला सिंघी क्षेत्र के गांव रसूलाबाद निवासी बीरीसिंह 22 वर्षीय पुत्र खेतपाल को जुआ खेलने की लत लग गयी थी। वह धनतेरस से लगातार जुआ खेल रहा था। जानकारी उसके पिता खेतपाल को लगी तो उसने उसे समझाने का प्रयास किया, किंतु वह नहीं माना। रविवार को घर में रखे पांच हजार रुपये गायब होने पर जानकारी की गयी तो पता चला कि बीरी सिंह उस धनराशि को जुए में हार आया है। रविवार सायं करीब 5.30 बजे वह जुए में हारने के बाद घर पहुंचा तो पिता खेतपाल ने उसे डांट लगा दी। इस पर बीरीसिंह ने घर दरवाजा बंदकर अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। परिवारीजनों ने किसी तरह आग पर काबू पाया तथा उसे टूंडला अस्पताल लाए। यहां उसकी हालत गंभीर होने पर आगरा रेफर कर दिया है।