फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   महिला की हत्या सबूत मिटाने का प्रयास

महिला की हत्या सबूत मिटाने का प्रयास

Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Sat, 17 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
सिरसागंज। सिरसागंज के ग्राम सूरजपुर दुगमई में पति ने अपने बेटे और बहन के साथ मिल कर पत्नी की पीट-पीट कर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए आधी रात को ही शव का अंतिम संस्कार करने लगे। महिला के मायके पक्ष को जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस बुला ली। पुलिस ने महिला का अधजला शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के बाद से परिवारीजन फरार हैं।
विज्ञापन

सूरजपुर दुगमई निवासी शिवकुमार का विवाह 22 वर्ष पूर्व शिकोहाबाद निवासी सरिता से हुआ था। शादी के बाद से ही शिवकुमार सविता के साथ मारपीट करने लगा। सविता का 20 वर्षीय पुत्र शेखर भी आपराधिक छवि का बन गया। वह भी मां के साथ मारपीट करने लगा। गुरुवार रात्रि को सविता के भाई राजकुमार को ग्रामीणों ने सूचना दी कि उनकी बहन को शिवकुमार, ननद व पुत्र शेखर ने पीट पीट कर मार डाला है। शव का रात में ही शव का अंतिम संस्कार करने के लिए खेत पर गए हैं। सूचना मिलते ही सविता के मायके पक्ष के लोगों ने पुलिस को बुला लिया। पुलिस को देख परिवारीजन फरार हो गए। सविता के अधजले शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने सविता के पति, पुत्र और ननद के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य मिटाने का प्रयास करने का अभियोग दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed