फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   सोने की चमकी धनतेरस

सोने की चमकी धनतेरस

Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
Firozabad
Firozabad Updated Mon, 12 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। धनतेरस के साथ पांच दिवसीय दीपोत्सव का शुभारंभ हो गया। बाजार में खूब धनवर्षा हुई। सर्राफा बाजार में महंगाई होने के बाद भी ग्राहक दिखाई दिए। कोई चांदी के सिक्के की खरीददारी करता दिखा तो कोई गणेश लक्ष्मी की खरीददारी करने में लगा था। सोने के सिक्कों के साथ ही स्वर्ण आभूषणों की बिक्री हुई। पूजन के सामान के साथ ही कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ लगी दिखाई दी।
विज्ञापन

धनतेरस पर बर्तन बाजार के साथ ही मुख्य बाजार में सजी बर्तनों की दुकानों पर ग्राहक थे। कोई घरों के लिए जग आदि की खरीददारी करने में जुटा था तो कोई अपने यहां काम करने वाले श्रमिकों के लिए उपहार खरीद रहा था। महंगाई होने के कारण बजट के अभाव में लोगों ने सोने की चीजों का वजन घटा दिया। देर रात्रि तक बाजारों में भीड़ लगी हुई थी। बर्तनों की दुकान संचालित करने वाले शिवशंकर पोरवाल ने कहा कि महंगाई का असर खरीदारी पर नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन


मुख्य डाकघर पर बिके सोने के सिक्के
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। मुख्य डाकघर रविवार को अवकाश होने के बाद भी खुला रहा। रिलायंस के सोने के सिक्कों की खरीददारी करने वाले यहां सक्रिय दिखाई दिए। सहायक पोस्टमास्टर केके दुबे एवं सिस्टम मैनेजर प्रेमपाल सिंह के अलावा लाखन सिंह मौजूद थे। सुबह दस से लेकर शाम पांच बजे तक 160.05 ग्राम सोने के 46 सिक्कों की बिक्री की गई। विभाग ने पांच लाख, 76 हजार 522 रुपया के सिक्कों की बिक्री की। विभाग के पास आधा ग्राम, पांच ग्राम के सोने के सिक्कों की अधिक डिमांड रही। कोटला, फरिहा एवं शिकोहाबाद तक से ग्राहक सिक्के खरीदने आए। यहां आधा ग्राम की कीमत 1,944, एक ग्राम की 3,704, पांच ग्राम की 17,828 एवं दस ग्राम की 35,655 रुपया थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवनों, प्रतिष्ठानों पर की भव्य सजावट
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। भवन एवं प्रतिष्ठानों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है। पॉश कालोनियों का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दे रहा है। उत्साह के साथ ही हर कोई दीपावली का पर्व मना रहा है। इसके साथ ही नगर के होटलों एवं कांच के शोरूमों पर भव्य सजावट की गई है। मुख्य बाजार में इलेक्ट्रानिक्स के शोरूमों के साथ विभिन्न कंपनियों के कार्यालयों पर सजावट अलग ही दिखाई दे रही है। मध्यमवर्गीय परिवारों के लोग घरों को सजाने के बजाय मंदिरों को सजाने का काम कर रहे हैं।

60 लाख से अधिक के बिके बर्तन
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। बर्तन वाली गली में करीब एक दर्जन दुकानों पर भीड़ लगी रही। वहीं सदर बाजार के साथ ही क्षेत्रीय बाजारों में बर्तन की दुकानों पर लोग खरीददारी करते दिखाई दिए। धनतेरस वाले दिन करीब 60 लाख से अधिक की खरीददारी की गई।


दो करोड़ के पार सर्राफा बाजार
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। सोने एवं चांदी पर महंगाई का तड़का होने के बाद सर्राफा बाजार दो करोड़ के पार पहुंच गया। दिन में बाजार में भीड़ कम थी लेकिन शाम के समय भीड़ दिखाई दी। पांच दर्जन से अधिक सर्राफा की दुकानों पर ग्राहक दिखे। किसी ने वजन घटाया ताकि बजट फिट हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed