फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   81 council schools buildings dilapidated

खतरा बनकर खड़े हैं 81 परिषदीय विद्यालयों के जर्जर भवन

Mon, 14 Feb 2022 12:42 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 14 Feb 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
81 council schools buildings dilapidated
फिरोजाबाद। बेसिक शिक्षा विभाग की अनदेखी के कारण जिले के 81 परिषदीय विद्यालय के जर्जर भवन हादसे का सबब बने हुए हैं। इनके ध्वस्तीकरण की प्रक्रिया डेढ़ साल से उलझी हुई है। पहले कोरोना और अब चुनाव के कारण मामला ठंडे बस्ते में चला गया है।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों के 81 भवनों के जर्जर होने की रिपोर्ट फरवरी 2020 में तैयार की गई थी। इनके भौतिक सत्यापन के लिए ग्रामीण अभियंत्रण सेवा, लोक निर्माण विभाग और लघु सिंचाई विभाग के इंजीनियरों की संयुक्त समिति बनाई गई थी। इस समिति को सत्यापन के लिए अभी तक समय नहीं मिल पाया है। इसके कारण इन्हें ध्वस्त नहीं कराया जा सका है। इन विद्यालयों में आज भी बच्चे पढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले के प्रा. विद्यालय मालीपट्टी, पुरानी नगरिया, पाढ़म, अलहदादपुर, उसायनी, अलीनगर कैंजरा द्वितीय, उलाऊ, जलोपुरा समेत 81 विद्यालय के भवन जर्जर भवन हैं, जिन्हें भौतिक सत्यापन का इंतजार है। इसमें कुछ स्कूलों में नए कक्ष का निर्माण कराया गया, लेकिन जर्जर भवनों में भी कक्षाएं संचालित की जा रही हैं। इन 81 स्कूलों में करीब 16 हजार बच्चे पढ़ते हैं जबकि 200 शिक्षक व शिक्षामित्र तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

81 जर्जर विद्यालय का चिह्नांकन किया गया है। इनके जल्द ही ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। जिन भवनों को दस साल के अंदर बनाया गया है और उनकी हालत जर्जर हो गई हैं, उनके निर्माण प्रभारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
-अंजली अग्रवाल, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed