{"_id":"5c630098bdec224b6e13a5a6","slug":"61549992088-firozabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिंदी की परीक्षा में नकल लेकर आया परीक्षार्थी, पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिंदी की परीक्षा में नकल लेकर आया परीक्षार्थी, पकड़ा
विज्ञापन
high school exam
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिरोजाबाद। यूपी बोर्ड हाईस्कूल-इंटर की मंगलवार को हिंदी विषय की परीक्षा हुई। दो पालियों में 115 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। पहले ही दिन एक नकलची पकड़ा गया। प्रथम पाली में हाईस्कूल हिंदी विषय की परीक्षा में पंजीकृत 45150 परीक्षार्थियों में से 39172 छात्रों ने परीक्षा दी।
एएसबीएस इंटर कालेज मुस्तफाबाद परीक्षा केंद्र पर एक नकलची पकड़ा। प्रारंभिक हिंदी में पंजीकृत पांच में से पांच परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इंटर की परीक्षा में पंजीकृत 451 परीक्षार्थियों में से 438 उपस्थित रहे।
द्वितीय पाली में हिंदी विषय की परीक्षा थी। डीआईओएस रितु गोयल ने केपीएस इंटर कालेज कौरारा, मां गंगा सरस्वती इंटर कालेज और वीर विक्रम इंटर कालेज में निरीक्षण किया। डायट प्रवक्ता ओमकार पल के निर्देशन में चले सचल दल ने प्रथम पाली में पीडी जैन एसआरके, दाऊदयाल इंटर कालेज का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
पहली बार कक्षों में वॉयस रिकार्डिंग लगे थे। कक्ष निरीक्षक बार-बार चेताते रहे कि वायस रिकार्डिंग कैमरा लगा हुआ है। बातचीत न करें।
बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी प्रशासन कक्ष निरीक्षकों को नहीं जुटा पाया। अव्यवस्थाओं के साथ ही परीक्षा शुरू करा दी। एक कक्ष में दो कक्ष निरीक्षक होने चाहिए थे। मगर एक कक्ष में एक ही कक्ष निरीक्षक देखने को मिले। कई स्थानों पर बाबुओं को ड्यूटी पर लगा दिया था।
राष्ट्रीय विद्यार्थी मंच ने हाईस्कूल-इंटर के छात्र छात्राओं को उनकी परीक्षा आरंभ होने पर तिलक चंदन लगाकर और मिष्ठान खिलाकर परीक्षाओं की शुभकामनाएं दीं। जिलाध्यक्ष राहुल शाक्य, जिला महासचिव सत्यनारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष अनिकेत जैन, फरहान कुरैशी, दीपक राजौरिया मौजूद रहे।