{"_id":"6a5e61dea5546675e902ae40","slug":"375-members-of-the-mathur-vaishya-community-donated-blood-firozabad-news-c-169-1-sagr1022-180043-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: माथुर वैश्य समाज के 375 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: माथुर वैश्य समाज के 375 लोगों ने किया रक्तदान
Mon, 20 Jul 2026 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 20 Jul 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
टूंडला में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर व अतिथिसंगठन
- फोटो : टूंडला में रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तवीर व अतिथि संगठन
फिरोजाबाद। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा द्वारा लगाए गए रक्तदान शिविर में फिरोजाबाद मंडल में दस स्थानों पर लगाए गए रक्तदान शिविरों में युवाओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। इसमें 375 लोगों ने रक्तदान करके महादानी बने।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा के आव्हान पर फिरोजाबाद मंडल के मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्ता ने मंडल को दस भागों में विभाजित कर रक्तदान शिविर लगाए गए। जहां समाज के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। शिव पैलेस चंदवार गेट पर लगे कैंप में 75 लोगों ने रक्तदान किया। इसके साथ लक्ष्मी ब्लड बैंक में 46, प्राइवेट ट्रॉमा सेंटर में 46, टूंडला में 38, मक्खनपुर में 23, फिरोजाबाद क्लब में 42 ग्लोबल ब्लड बैंक में 12, माथुर वैश्य हॉस्पिटल पेमेश्वर गेट में 16, एसएन हॉस्पिटल में 17, सिरसागंज में दस लोगों को मिलाकर कुल 375 लोंगों ने रक्तदान किया। अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा मंडल तथा शाखा सभाओं के पदाधिकारी की भूमिका अहम रही। सभी रक्तदाताओं को बैग देकर सम्मानित किया। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश कुमार मामा,राष्ट्रीय महामंत्री शंकर गुप्ता, मंडल अध्यक्ष अश्विनी कुमार गुप्ता, मंडल मंत्री सुनील सेठ, रक्तदान प्रभारी सचिन कुमार गुप्ता, देवेंद्र वासलस, सुमित कुमार, गौरव कुमार, मनीष अलंकार, डा.गौरव गुप्ता, राजेश कुमार शामिल थे। टूंडला में लाला राम नारायण भवन में आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक प्रेमपाल धनगर ने किया। भाजपा नगर अध्यक्ष आजाद जैन, मनीष कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे।