फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   24 million building will form Corporation

24 करोड़ से बनेगी निगम की इमारत

Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Tue, 03 May 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
24 million building will form Corporation
24 करोड़ से बनेगी निगम की इमारत - फोटो : अमर उजाला
 पालिका की वर्षों पुरानी जीर्ण-शीर्ण इमारत के स्थान पर जल्द ही चमचमाती इमारत नजर आएगी। 24 करोड़ की लागत से निगम की आलीशान इमारत के साथ जलकल विभाग में दो दर्जन से अधिक आवास निर्माण की योजना को मूर्तरूप देने की तैयारी है। इसका मानचित्र तैयार करा लिया गया है। निगम के भवन को पुराने स्थान पर ही तैयार किया जाएगा।
विज्ञापन

वर्ष 1957 में आगरा गेट पर नगर पालिका की इमारत का निर्माण कराया गया था। वर्षों से यहां पालिका का संचालन हो रहा था। शासन ने चार अगस्त 2014 को पालिका को उच्चीकृत करते हुए नगर निगम का दर्जा दे दिया। नगर निगम बनने के बाद यहां नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, एक्सईएन, जलकल विभाग में महा प्रबंधक, लेखाधिकारी की तैनाती हो गइ। नगर निगम का दर्जा मिलने के बाद नई इमारत निर्माण की जरूरत थी। तत्कालीन डीएम विजय किरन आनंद ने पुरानी इमारत को निप्रयोज्य घोषित कर नई इमारत बनाने के निर्देश दिए थे। नगर निगम द्वारा नई इमारत निर्माण को शहर में कई स्थान खोजे लेकिन उचित स्थान न मिलने पर वर्तमान स्थल पर ही नई इमारत बनाने का निर्णय लिया। नगर निगम प्रशासन द्वारा करीब 18 करोड़ की लागत से नगर निगम की आलीशान इमारत बनाने का प्रस्ताव तैयार कराया गया है। आगरा की इंटीरियर डिजाइनर अर्चना यादव ने नगर निगम को बैसमेंट सहित छह मंजिला इमारत की आकर्षक डिजाइन उपलब्ध कराई है। इसमें एक भव्य मीटिंग हॉल के साथ नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त, उपनगर आयुक्त, चीफ इंजीनियर, एक्सईएन, लेखाधिकारी सहित भविष्य में आने वाले सभी अफसरों को ध्यान में रखते हुए इमारत को डिजाइन किया गया है। वहीं जलकल विभाग में करीब छह करोड़ की लागत से टाइप-टू से टाइप फाइव तक अफसरों और कर्मचारियों के लिए 26 आवासों का निर्माण भी कराया जाएगा।
विज्ञापन


बाक्स--
धनराशि की मांग को शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव
नगर निगम की आलीशान इमारत और जलकल विभाग में आवासों के निर्माण के लिए तैयार कराए 24 करोड़ के प्रस्ताव की पहले डीएम निधि केसरवानी से स्वीकृति ली जाएगी। इसके बाद धनराशि की मांग के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। शासन से धनराशि मिलने के बाद बिल्डिंग और आवासों का निर्माण कार्य प्रारंभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत नगर निगम की नई इमारत का निर्माण और जलकल विभाग में 26 आवासों के निर्माण के लिए करीब 24 करोड़ का प्रस्ताव तैयार करा स्वीकृति के लिए डीएम को भेजा जा रहा है। इसके लिए आगरा के इंटीरियर डिजाइनर से डिजाइन तैयार कराई गई है, जो नगर निगम को प्राप्त हो चुकी है। शासन से धनराशि मिलने के बाद कार्य शुरू कराया जाएगा।
जितेंद्र केन
चीफ इंजीनियर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed