फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   23.89 lakh will be spent on improving the condition of main roads

Firozabad News: मुख्य मार्गों की दशा सुधार पर खर्च होंगे 23.89 लाख

Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
23.89 lakh will be spent on improving the condition of main roads
फिरोजाबाद। शहर के मुख्य चौराहों व मार्गों के दशा सुधारने के लिए नगर निगम करीब 23.89 लाख रुपये खर्च करेगा। पर्याप्त स्थल होने पर मुख्य मार्ग व चौराहों पर पौधरोपण कराया जाएगा। प्रस्तावित कार्य के लिए निगम ने टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली है।
विज्ञापन


शहर के करीब दस प्रमुख मार्ग व 15 चौराहों पर जल्द ही हरियाली दिखाई देगी। राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत नगर निगम ने चिह्नित जगहों पर पौधरोपण की तैयारी पूरी कर ली है। इसके अलावा जीर्ण-क्षीर्ण करीब दस प्रमुख मार्गों की दशा का भी सुधार किया जाएगा। चिह्नित मार्गों को गढ्डा मुक्त कराया जाएगा। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई है। इस कवायद पर करीब 23 लाख 89960 रुपये की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन




इन मार्गों की दशा सुधार की उम्मीद बढ़ीं
क्लब चौराहा से विभव नगर, सुहाग नगर, पैमेश्वरगेट, मोहल्ला टीला-पैमेश्वरगेट मार्ग, इंदिरानगर- बंबा बाईपास मार्ग, नगला मिर्जा-सैलई मार्ग आदि के जीर्णोद्धार की उम्मीद बढ़ गई है। सूत्रों के मुताबिक सड़क अनुरक्षण कार्ययोजना में इन मार्गों को भी चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



एन-कैप के तहत 24.23 करोड़ होंगे खर्च
राष्ट्रीय स्वच्छ वायु कार्यक्रम के तहत शहर की कच्ची सड़कों व आंतरिक गलियों को पक्का कराने एवं अत्याधिक धूल वाले इलाकों में सड़क पटरी निर्माण से जुड़े 41 कार्य कराए जाएंगे। इन सभी जगहों पर आवश्यकतानुसार पौधरोपण भी होगा। इस कार्यों की पूर्ति के लिए लगभग 24.23 करोड़ की धनराशि खर्च की जाएगी।




- शहर के प्रमुख मार्गों के अनुरक्षण व प्रमुख चौराहों पर पौधारोपण के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी करा ली गई। काम जल्द शुरू कराया जाएगा। - मनीष कुमार सिंह मुख्य अभियंता नगर निगम फिरोजाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed