फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   आज जमा कर दें बकाया बिल, वर्ना कट जाएगा कनेक्शन

आज जमा कर दें बकाया बिल, वर्ना कट जाएगा कनेक्शन

Wed, 03 Apr 2019 11:28 PM IST
anant jain anant anant
Updated Wed, 03 Apr 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
आज जमा कर दें बकाया बिल, वर्ना कट जाएगा कनेक्शन
बिजली चोरी - फोटो : सांकेतिक चित्र
फिरोजाबाद। सरचार्ज समाधान योजना में छूट का लाभ लेने के बकाएदारों के पास आज अंतिम मौका है। दो दिन बैंक बंद होने के कारण पावर कारपोरेशन ने चार अप्रैल तक बकाया बिल जमा करने का समय दिया था।
विज्ञापन


उप्र पावर कारपोरेशन द्वारा बड़े बकाएदारों को राहत देने के लिए 100 प्रतिशत सरचार्ज छूट के साथ सरचार्ज समाधान योजना लागू की गई थी। योजना के तहत 25 मार्च तक पंजीकरण कराने वाले उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने के लिए 31 मार्च तक समय दिया गया।
विज्ञापन


सरचार्ज समाधान योजना के अंतर्गत जनपद में कुल 34 हजार 430 उपभोक्ताओं ने छूट का लाभ लेने को पंजीकरण कराया था, जिसमें एक अप्रैल तक 25 हजार 339 उपभोक्ताओं ने बकाया बिल जमाकर छूट का लाभ लिया। अभी तक जनपद में 9091 उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने अभी तक बकाया बिल जमा नहीं किया है। यह उपभोक्ता विद्युत विभाग के रडार पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तीय वर्ष समाप्ति पर 31 मार्च व एक अप्रैल को लगातार दो दिन बैंक बंद होने के कारण तमाम उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने से वंचित रह गए। पावर कारपोरेशन ने उपभोक्ताओं की परेशानी को देखते हुए बकाया बिल जमा करने को समय सीमा बढ़ाकर चार अप्रैल कर दी थी। अधीक्षण अभियंता सुनील कुमार सक्सेना का कहना है कि जो उपभोक्ता बकाया बिल जमा करने से रह गए हैं, वह गुरुवार को हर हाल में जमा कर दें। पांच अप्रैल को उनकी पंजीकरण राशि जब्त करने के साथ कनेक्शन काट दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed