फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1970 liters of liquor recovered, four arrested

1970 लीटर शराब बरामद, चार गिरफ्तार

Sat, 05 Feb 2022 07:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 05 Feb 2022 07:24 PM IST
विज्ञापन
1970 liters of liquor recovered, four arrested
फिरोजाबाद। सिरसागंज थाना पुलिस ने गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर 1598.99 लीटर शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। वहीं उत्तर, लाइनपार और मक्खनपुर पुलिस ने 372 लीटर शराब के साथ तीन आरोपियों को शराब सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों को जेल भेज दिया गया। कार्रवाई में 1970.99 लीटर शराब बरामद की गई है।
विज्ञापन

एसपी देहात डा. अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि थानाध्यक्ष सिरसागंज शिव कुमार चौहान वाहन चेकिंग कर रहे थे। तभी मुखबिर की सूचना पर आबकारी विभाग की टीम के साथ गांव चंदनपुरा स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके पर छापामार कार्रवाई करते हुए 1598.99 लीटर शराब बरामद करने के साथ ही एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष सिरसागंज ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ओमपाल निवासी गांव मानसिंह थाना सारख थाना सिरसागंज का रहने वाला है। जो ठेका मालिक और उसके पुत्र की मदद से अपमिश्रित शराब में यूरिया मिलाकर तैयार कर बिना क्यूआरकोड के धोखाधड़ी कर सरकारी रेट में शराब की बिक्री करता था। जिसको जेल भेज दिया गया है। उत्तर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान 100 लीटर शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष उत्तर संजीव दुबे ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बबलू सिंह टापाकलां का रहने वाला है। जिसको जेल भेजा गया है। मक्खनपुर थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान 72 लीटर शराब सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मक्खनपुर महेश कुमार सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी सलीम उर्फ पिद्दी निवासी नगला तुरकिया थाना मक्खनपुर का रहने वाला है। लाइनपार पुलिस ने चेकिंग के दौरान लटूरी निवासी माली पट्टी थाना बसईमोहम्मदपुर को शराब सहित गिरफ्तार किया। वहीं मक्खनपुर पुलिस ने रिंकू यादव निवासी ग्राम जेवड़ा को मक्खनपुर के पास से 200 लीटर शराब बरामद की। उसे भी जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed