{"_id":"60a93dbf8ebc3e34fe05dd43","slug":"13500-doses-for-18-plus-slots-will-be-allotted-on-the-portal-today-firozabad-news-agr492791312","type":"story","status":"publish","title_hn":"18 प्लस के लिए आईं 13500 डोज, आज पोर्टल पर स्लॉट होंगे आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
18 प्लस के लिए आईं 13500 डोज, आज पोर्टल पर स्लॉट होंगे आवंटित
विज्ञापन
फिरोजाबाद। 18 साल से 44 साल की उम्र के लोगों के लिए कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीन की 13,500 डोज देर शाम जनपद में आई। आगरा से कोविशील्ड वैक्सीन की डोज को विशेष वाहन में सीएमओ कार्यालय में लाया गया। वैक्सीनेशन के लिए कोविन पोर्टल पर स्लॉट आवंटिए किए जाएंगे। सीएमओ कार्यालय में वैक्सीन की उपलब्धता के आधार पर स्लॉट बनाए गए। पिछले दो सप्ताह से कुछ ही घंटों में एडवांस बुकिंग हो रही है।
वैक्सीन की कम उपलब्धता के आधार पर टीकाकरण केंद्र ज्यादा नहीं बढ़ाए जा रहे हैं। सिर्फ 14 स्थानों पर ही वैक्सीनेशन किया जाएगा। युवाओं में खासतौर पर वैक्सीनेशन कराने के लिए जबरदस्त उत्साह है। इसके कारण कुछ ही घंटों में पूरे सप्ताह के स्लॉट फुल हो रहे हैं। यहां तक कि देहात क्षेत्रों में भी टीकाकरण कराने के लिए जा रहे हैं। वैक्सीन आने के साथ ही सीएमओ कार्यालय में स्लॉट बनान की तैयारी हुई। आज सुबह स्लॉट आवंटन होने की उम्मीद है। अभी 22 मई तक के लिए बुकिंग थी।
जो लोग रजिस्ट्रेशन करा चुके हैं। वो लोग स्लॉट आवंटित करा लें। बिना स्लॉट बुक कराए 18 प्लस को टीकाकरण नहीं होगा।
डा. एके श्रीवास्तव, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
45 साल से अधिक उम्र के लिए 1700 डोज आई
फिरोजाबाद। युवाओं में वैक्सीनेशन के लिए उत्साह है। मगर 45 साल से अधिक उम्र के लोग रुचि नहीं दिखा रहे हैं। शनिवार को 1700 कोविशील्ड की डोज आई है।