फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   1.7 million voters in the five constituencies of the district will

जिले की पांच विधानसभा में होंगे 17 लाख वोटर

Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 31 Dec 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
1.7 million voters in the five constituencies of the district will
voter id
विधानसभा मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में मतदाताओं की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गई है। प्रशासन की ओर से मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन की तैयारी की जा रही है। शीघ्र ही सूची प्रकाशित होने के साथ करीब एक लाख नए वोटर इसमें शामिल होंगे।
विज्ञापन

2017 में होने वाले प्रदेश विधानसभा चुनाव को आयोग के द्वारा सघन पुनरीक्षण अभियान चलाया था। इस दौरान करीब एक लाख से अधिक संख्या में युवा वोटरों ने आवेदन किया था। सूची फाइनल की जा रही है। जिले की पांच विधानसभा में 48391 पुरुष व 56636 युवा महिला वोटरों की बढ़ोतरी होगी। टूंडला में 11,521 पुरुष,12,523 महिला, जसराना में 12,239 पुरुष व 15,450 महिला, फीरोजाबाद में 9,971 पुरुष एवं 10,468 महिला, शिकोहाबाद विधानसभा में 7554 पुरुष और 8,740 महिलाएं तथा सिरसागंज विधानसभा में 7,106 पुरुष व 9,455 नए महिला वोटर शामिल होंगे। प्रशासन की ओर से मतदाता सूची को फाइनल किए जाने को 67 हजार मतदाता बढ़ने की उम्मीद है। इससे पूर्व कुल मतदाता जहां 16 लाख 32 हजार 104 थे, वहीं 12 जनवरी को अंतिम प्रकाशन होने के साथ जिले में 16,98,988 मतदाता होने की संभावना है। जिले में बढ़े करीब एक लाख नए वोटरों में 25 जनवरी राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदाता पहचानपत्र का वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed