{"_id":"64c8aa99265a2c1fb704e5b6","slug":"fire-broke-out-at-amicare-hospital-in-ghaziabad-2023-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad : एमीकेयर हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को किया गया रेस्क्यू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad : एमीकेयर हॉस्पिटल में लगी आग, मरीजों को किया गया रेस्क्यू
Tue, 01 Aug 2023 12:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Tue, 01 Aug 2023 12:48 PM IST
सार
गाजियाबाद जिले के एक अस्पताल के पैनल बॉक्स में आग लग गई। आग लगने से अस्पताल में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
एमीकेयर हॉस्पिटल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
इंदिरापुरम इलाके में स्थित एमीकेयर हॉस्पिटल के पैनल बॉक्स में सोमवार रात दो बजे आग लग गई। आग लगने से हॉस्पिटल में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। घटना की सूचना पुलिस व दमकल कर्मियों को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है। पुलिस व दमकल कर्मियों ने दस मरीज व अस्पताल स्टाफ को बाहर निकाला। करीब आधा घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल का कहना है कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है।
विज्ञापन