{"_id":"6a947880704432860c08b5a7","slug":"youth-electrocuted-dies-during-treatment-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-161457-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: करंट से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौत
विज्ञापन
खागा। कस्बे के बेलहापुर मोहल्ला निवासी युवक की करंट से झुलसने के बाद प्रयागराज में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह संविदा लाइनमैन के साथ रहकर बिजली फाॅल्ट ठीक करने में सहयोग करता था।
बेलहापुर निवासी अशोक कुमार (38) पत्नी सुमन और चार बच्चों राज, राधिका, नंदनी व वीर की आजीविका चलाता था। शनिवार दोपहर करीब एक बजे संविदा लाइनमैन शिवबरन उसे काम के लिए लौकियापुर गांव ले गया था।
यहां खंभे पर चढ़कर फाॅल्ट ठीक करते समय अशोक एचटी लाइन के करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और बिजली कर्मी उसे खागा सीएचसी ले गए।
हालत गंभीर होने पर प्रयागराज के स्वरूपरानी अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाल संजय पांडेय ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। अवर अभियंता आदित्य त्रिपाठी ने बताया कि दिवंगत के आश्रितों को विभागीय मदद दिलाने के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।