फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Young Man Ends His Life 19 Days Before Wedding; Body Found Hanging from a Tree

Fatehpur News: शादी के 19 दिन पहले युवक ने दी जान, पेड़ से लटका मिला शव

Wed, 01 Apr 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Young Man Ends His Life 19 Days Before Wedding; Body Found Hanging from a Tree
किशनपुर। शादी के 19 दिन पहले युवक का बुधवार को शव फंदे से लटका मिला। बीमारी के चलते शादी टूटने का पता लगा है। पुलिस ने परिजन और ग्रामीणों से पूछताछ कर साक्ष्य जुटाए हैं।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के अर्जुनपुर रेवाड़ी गांव निवासी किसान कृष्णपाल के बेटे जियालाल (20) की 20 अप्रैल को शादी होनी थी। वह करीब डेढ़ माह से बीमार चल रहा था। सोमवार को घरवालों को बिना कुछ बताए वह निकल गया। सुबह जंगल में सड़क किनारे पेड़ पर शव फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों ने शव देखकर परिजन को सूचना दी।
विज्ञापन

कृष्णपाल ने बताया कि छोटा बेटा बाहर रहता है। बड़ा बेटा जियालाल उसका गांव के कामकाज में हाथ बंटाता था। उसकी शादी तय हो चुकी थी। तबीयत ठीक न होने से इलाज चल रहा था। इलाज में सुधार न होने के चलते शादी टूट गई थी। शादी टूटने से बेटे ने जान दी है। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि परिजन ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed