{"_id":"6a10af25378b644aa30ac69d","slug":"woman-who-eloped-with-lover-dies-after-consuming-poison-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-155247-2026-05-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: प्रेमी संग गई महिला की जहर खाने से मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: प्रेमी संग गई महिला की जहर खाने से मौत
विज्ञापन
फाइल फोटो-44-शालनी। स्रोत परिजन
- फोटो : राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।
गाजीपुर। दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ गई महिला की जहर खाने से कानपुर हैलट में शुक्रवार भोर मौत हो गई। घटना की जानकारी प्रेमी ने फोन पर महिला के परिजन को दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
थाना क्षेत्र के देवलान निवासी शालिनी (38) के पति गुड्डू की करीब 10 माह पहले मौत हो चुकी थी। बुधवार भोर महिला गांव से ललौली थाना क्षेत्र के कोर्राकनक निवासी छोट्टन के साथ चली गई थी। परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे और मामले की शिकायत थाने में की गई।
बताया गया कि बृहस्पतिवार को महिला ने शहर में जहर खा लिया है। युवक उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर कानपुर हैलट रेफर कर दिया। इलाज के दौरान शुक्रवार भोर महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन
महिला की मौत की सूचना युवक ने फोन पर परिजन को दी और शव छोड़कर फरार हो गया। प्रभारी थानाध्यक्ष हरिनाथ सिंह ने बताया कि परिजन को कानपुर भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला के मायके पक्ष के लोग शव लेने कानपुर गए हैं।

फाइल फोटो-44-शालनी। स्रोत परिजन- फोटो : राष्ट्रीय लोकदल के कार्यालय में विधानसभा चुनाव को लेकर बैठक करते कार्यकर्ता।