फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Accusation of recommending a Caesarean section by citing excess weight.

Fatehpur News: अधिक वजन बताकर सीजर कराने के लिए कहने का आरोप

Fri, 25 Sep 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
Accusation of recommending a Caesarean section by citing excess weight.
उरई। एक निजी हॉस्पिटल और अल्ट्रासाउंड सेंटर पर गर्भस्थ शिशु का वजन गलत बताकर सीजर कराने का दबाव बनाने का आरोप लगा है। हरक्का निवासी गजेंद्र सिंह ने इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी से शिकायत की है।
विज्ञापन




गजेंद्र सिंह के अनुसार, उनकी पत्नी का उपचार निजी हॉस्पिटल में चल रहा था। 21 अगस्त को अल्ट्रासाउंड में बच्चे का वजन 2.796 किलोग्राम बताया गया। 12 सितंबर की जांच में यह 3.728 किलोग्राम दर्ज हुआ। डॉक्टर ने अधिक वजन बताकर सामान्य प्रसव से मना कर सीजर की सलाह दी। पत्नी को ग्वालियर ले जाने पर 14 सितंबर को प्रसव हुआ, जहां नवजात का वजन 2.700 किलोग्राम निकला। गजेंद्र सिंह ने रिपोर्टों की विशेषज्ञों से जांच, दोषियों पर कार्रवाई और लाइसेंस निरस्त करने की मांग की है। सीएमओ डॉ. एचएन प्रसाद ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed