फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   without hammering temple was shifted 11 feet back,

अद्भुत, लेकिन सच: स्थाई निर्माण दूसरे स्थान पर हो रहे शिफ्ट

Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
without hammering temple was shifted  11 feet back,
चौडगरा। अब मंदिर, मकान जैसे स्थाई पक्के निर्माण भी बिना तोड़े दूसरे स्थान पर शिफ्ट हो रहे हैं। यह अद्भुत काम कुरुक्षेत्र की एमएस हाउस लिफ्टिंग सर्विस कंपनी कर रही है। हाईवे निर्माण की जद में आ रहे प्रतापेश्वर मंदिर को बिना कोई क्षति पहुंचाए 11 फीट पीछे खिसकाया जा चुका है। अभी इसे 21 फीट पीछे और किया जाएगा। कुछ मकानों को भी कंपनी ने शिफ्ट किया है।
विज्ञापन

इन दिनों मुरादीपुर में प्रतापेश्वर मंदिर को हाईवे की सीमा से 32 फीट पीछे हटाने का काम चल रहा है। सिक्सलेन हाईवे की जद में मुरादीपुर, मौहार, चौडगरा क्षेत्र में कई इमारतें आ रही हैं। अधिकांश मकान तोड़कर मलबा में परिवर्तित कर दिए गए हैं। प्रभावित लोगों के लिए हरियाणा कुरुक्षेत्र की एक कंपनी आशा की नई किरण लेकर आई है। चौडगरा में शंकर सिंह गौतम निवासी मौहार और जनक सिंह
विज्ञापन

निवासी चौडगरा के मकान पीछे खिसकाए जा चुके हैं। अमृत ताजा कंपनी परिसर में बना मंदिर पीछे हटाया जा चुका है। हरियाणा कुरुक्षेत्र की यह कंपनी क्षेत्र में इमारतों को बिना नुकसान पहुंचाए पीछे करने का काम कर रही है। यह कंपनी मुरादीपुर चौराहा स्थित प्रतापेश्वर महादेव मंदिर को 11 फीट पीछे हटा चुकी है। मंदिर को कुल 32 फीट पीछे हटाने के लिए मंदिर स्वामी से सात लाख में सौदा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कंपनी मैनेजर रवि महला ने बताया कि इमारत के नीचे खुदाई करके मैनुअल जैक लगाए जाते हैं। इसके बाद रेलवे ट्रैक बनाकर इमारत धीरे-धीरे खिसकाई जाती है। इस काम में समय बहुत लगता है। क्षेत्र में कंपनी के 12 इंजीनियर यह काम कर रहे हैं। मंदिर चार मंजिला है। मंदिर मालिक रामप्रताप यादव ने बताया कि यह मंदिर बुजुर्गों की याद में 12 लाख की लागत से बनवाया था। खुद ही मंदिर की देखरेख करते हैं। मंदिर टूटा हुआ देखना कठिन है। इसीलिए सात लाख खर्च कर मंदिर 32 फीट पीछे खिसकाकर स्थापित कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed