{"_id":"6aa59b60110cbabadf0bc515","slug":"deadline-extended-for-advance-registration-of-class-9-and-11-students-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-162276-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कक्षा नौवीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कक्षा नौवीं व 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की तिथि बढ़ी
विज्ञापन
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने परीक्षा वर्ष 2028 के लिए कक्षा नौवीं और 11वीं के अग्रिम पंजीकरण की तिथियों में संशोधन किया है। अब छात्र-छात्राओं का शैक्षिक विवरण 30 सितंबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन अपलोड होगा।
पहले यह अंतिम तिथि 25 अगस्त और बाद में 10 सितंबर तय थी। जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने प्रधानाचार्यों को पंजीकरण शुल्क राजकीय कोषागार में जमा करने को कहा। छात्रों के विवरणों की जांच अब 1 से 4 अक्तूबर तक की जाएगी जो पहले 11 से 13 सितंबर थी।
विवरणों में संशोधन चार से आठ अक्तूबर की मध्यरात्रि 12 बजे तक संभव होगा। यह तिथि पहले 14 से 20 सितंबर निर्धारित थी। पंजीकृत विद्यार्थियों की फोटोयुक्त नामावली और दस्तावेज 15 अक्तूबर तक जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में जमा किए जा सकेंगे। इसकी पिछली अंतिम तिथि 30 सितंबर थी।