फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The VHP has appealed for a mass awareness campaign across villages to curb religious conversions.

Fatehpur News: विहिप ने धर्मांतरण रोकने को गांव-गांव जनजागरण की अपील की

Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
The VHP has appealed for a mass awareness campaign across villages to curb religious conversions.
फोटो-36-संत सम्मेलन कार्यक्रम में संतों से संवाद करते विश्व हिंदू परिषद के लोग। संवाद
बिंदकी। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के धर्म प्रसार विभाग ने शनिवार को महरहा रोड स्थित एक प्रतिष्ठान में संत सम्मेलन आयोजित किया। इसमें धर्मांतरण रोकने और हिंदू समाज में जनजागरण को लेकर संतों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।
विज्ञापन

विहिप के केंद्रीय सह मंत्री एवं धर्म प्रसार विभाग के सह प्रमुख आनंद प्रकाश गोयल ने धर्मांतरण के प्रयासों को विफल करना विभाग का प्रमुख उद्देश्य बताया। उन्होंने कहा कि कुछ लोग भोले-भाले हिंदुओं को भ्रमित कर धर्मांतरण कराते हैं। ऐसे प्रयासों को रोकने के साथ दूसरे धर्म में जा चुके लोगों की घर वापसी का कार्य भी किया जाता है।
विज्ञापन

आनंद प्रकाश गोयल ने धर्म और समाज के प्रति जागरूकता बढ़ाने में संतों की भूमिका महत्वपूर्ण बताई। संतों के माध्यम से लोगों को धार्मिक परंपराओं और संस्कृति से जोड़ा जा सकता है। इसी उद्देश्य से संतों से गांव-गांव तक जनजागरण अभियान चलाने की अपील की। सम्मेलन में राजेश सिंह, सोनपाल, विजय गौतम, चंदिका दीक्षित, नर्मदा सागर शुक्ला और धीरू सिंह सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

फोटो-36-संत सम्मेलन कार्यक्रम में संतों से संवाद करते विश्व हिंदू परिषद के लोग। संवाद

फोटो-36-संत सम्मेलन कार्यक्रम में संतों से संवाद करते विश्व हिंदू परिषद के लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed