फतेहपुर। भिटौरा के जमालपुर रोड स्थित पराग साहू इंटर कॉलेज में शनिवार को साहू प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की ओर से आयोजित समारोह में शिक्षा, खेल और विभिन्न सरकारी सेवाओं में चयनित प्रतिभाओं के साथ करीब 70 मेधावी छात्र-छात्राओं को शील्ड और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य एवं महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने कहा कि अनुशासन और मेहनत सफलता की कुंजी है। अटूट लगन, कड़ी मेहनत और मजबूत सपने सफलता की बुनियाद हैं।
दीपक साहू ने युवाओं से कहा कि गरीबी में पैदा होना कोई दोष या अभिशाप नहीं है। संघर्षों से घबराकर हार मान लेना सबसे बड़ी कमजोरी है। इस मौके पर संयोजक राजू साहू, रश्मि साहू, अवधेश साहू, सावित्री साहू, प्रदीप साहू, आदित्य साहू, आशु साहू समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-23-पराग साहू इंटर कॉलेज में हांथों में शील्ड व प्रशस्ति पत्र लिए खड़े मेधावी। स्रोत: स्वय