फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Valmiki Ramayana is destroying sin and sorrow: Prof. Pacific

पाप, संताप को ध्वस्त कर रही वाल्मीकि रामायण : प्रो. प्रशांत

Thu, 17 Oct 2024 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 11:40 PM IST
विज्ञापन
Valmiki Ramayana is destroying sin and sorrow: Prof. Pacific
फतेहपुर। डॉ. भीमराव आंबेडकर राजकीय महिला महाविद्यालय में गुरुवार को सांस्कृतिक क्लब और संस्कृत विभाग ने वाल्मीकि जयंती मनाई। शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. गुलशन सक्सेना ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया। इसके बाद प्राध्यापकों ने महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि आदि कवि वाल्मीकि के स्थापित मानदंड भारत ही नहीं, बल्कि समग्र विश्व को शांति की राह दिखा सकते हैं। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर प्रशांत द्विवेदी ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि कृत रामायण आज भी पाप संताप को ध्वस्त कर रही है। रामायणकालीन समदर्शिता, समन्वित समाज और सामाजिक न्याय के आदर्श हमेशा प्रासंगिक रहेंगे।
विज्ञापन

संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. चारू मिश्रा ने कहा कि महाकवि वाल्मीकि राम की महामानवता के कायल हैं। राम के मर्यादित रूप में उन्होंने मनुष्य को श्रद्धा के उच्च शिखर पर आरूढ़ कर दिया। वाल्मीकि ने अपने ग्रंथ रामायण के माध्यम से परिवार समाज एवं राष्ट्र के हितार्थ नैतिक नियमों के उत्कृष्ट मानदंड निर्धारित किए हैं। बीए तृतीय वर्ष की छात्रा श्रेया त्रिपाठी और काजल सिंह ने भारतीय संस्कृति के स्वरूप को उद्घाटित करने वाले भारतम् भारतीयं नमामि वायम, इस संस्कृत गीत के माध्यम से महर्षि वाल्मीकि को श्रद्धांजलि दी। प्रो. मीरा पाल, प्रो. शकुंतला, शरदचंद्र राय, रमेश सिंह, बसंत कुमार मौर्य, डॉ. चंद्रभूषण, डॉ. राजकुमार और आनंद नाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed