फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two tube wells of the city are spewing sand

Fatehpur News: शहर के दो नलकूप उगल रहे बालू

Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 07 Jan 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Two tube wells of the city are spewing sand
फतेहपुर। शहर में जलापूर्ति के लिए लगे दो नलकूप बालू उगल रहे हैं। बालू उगलने से वाटर लाइन चोक होने का खतरा पैदा हो गया है। इसके साथ ही गर्मी के मौसम में यह दोनों नलकूप दगा भी दे सकते हैं। इसके बावजूद अभी तक नगर पालिका दोनों नलकूपों का विकल्प तैयार करने का प्रयास शुरू नहीं किया।
विज्ञापन

एक नलकूप आवास विकास कालोनी में है। हालांकि इस कालोनी में दो नलकूप हैं। इनमें पुराने नलकूप की बोरिंग बैठ चुकी है, फिर भी नगर पालिका नए नलकूप में तकनीकी खराबी आने में पुराना नलकूप चलाती है। इससे बालू युक्त पानी निकलता है। इसी तरह नई तहसील में लगा नलकूप बालू उगल रहा है।
विज्ञापन

अधिक मात्रा में पानी के साथ बालू आने के कारण चित्रांशनगर की वाटर लाइन चोक हो गई थी, जिसे साफ कराने में जलकल विभाग को एक सप्ताह का समय लगा। इसके बाद शनिवार को जलापूर्ति चालू हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खास बात यह है कि गर्मी के मौसम में यह दोनों नलकूप दगा दे सकते हैं। ऐसे में पानी की समस्या खड़ी हो सकती है। इसके बावजूद अभी तक नगर पालिका ने इनके विकल्प की तलाश शुरू नहीं की।

कोट
नई तहसील का नलकूप बालू दे रहा है। इसमें कम पॉवर की मोटर लगाकर जांच की जाएगी। समस्या का समाधान न होने पर नए नलकूप के लिए प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। आवास विकास के पुराने नलकूप के बदले में नया नलकूप लगाने का प्रस्ताव है। पुराने नलकूप परिसर में ही नया नलकूप लगाया जाएगा।-विजय कुमार, अवर अभियंता जलकल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed