{"_id":"6a5e6d7f64f0042c9f019ca7","slug":"two-tablets-and-goods-worth-rs-20000-stolen-from-school-fatehpur-news-c-217-1-sknp1021-158930-2026-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: विद्यालय से दो टैबलेट समेत 20 हजार का सामान चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: विद्यालय से दो टैबलेट समेत 20 हजार का सामान चोरी
विज्ञापन
हसवा। थरियांव थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सुखपुर मजरे बेंती सादात से चोर करीब 20 हजार का सामान पार कर ले गए। सोमवार सुबह विद्यालय पहुंचे शिक्षकों ने कमरों के ताले टूटे देखे। अंदर जाकर देखा तो दो टैबलेट, रसोई के बर्तन और अन्य सामान गायब था।
प्रधानाध्यापक हेमंत पटेल ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के साथ पुलिस को मौके पर बुलाया। पुलिस ने विद्यालय का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब 20 हजार रुपये है।
विद्यालय में रखे टैबलेट बच्चों की पढ़ाई और डिजिटल शिक्षण कार्य में इस्तेमाल किए जाते थे। थरियांव इंस्पेक्टर शमशेर बहादुर ने बताया कि जांच की जा रही है। प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि स्कूल परिसर का एक पेड़ गिरने से दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। चोर उसी टूटी दीवार के रास्ते विद्यालय में घुसकर घटना को अंजाम देकर भाग गए।