फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two students riding bike died in collision with truck

Fatehpur News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो छात्रों की मौत

Fri, 06 Dec 2024 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2024 12:20 AM IST
विज्ञापन
Two students riding bike died in collision with truck
फतेहपुर। लोधीगंज हाईवे पर जनपद प्रतापगढ़ के कालाकांकर से एलएलबी (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा देकर बाइक पर लौट रहे दो छात्रों को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दिया। दोनों को जिला चिकित्सालय लाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

राधानगर थाना क्षेत्र के राधानगर निवासी शिवमोहन का 24 वर्षीय पुत्र आशीष, साथी ज्ञानेंद्र कुमार पाल (25) पुत्र राधेश्याम के साथ बाइक से गुरुवार को जिला प्रतापगढ़ के कालाकांकर से एलएलबी (द्वितीय वर्ष) की परीक्षा देने गए थे। देर शाम दोनों बाइक से लौट रहे थे। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज के कजरिया टाइल्स के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए। ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। इंस्पेक्टर तारकेश्वर राय ने बताया कि घायलों को एंबुलेंस से हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दोनों के रिश्तेदार व परिजन पहुंचे। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

---------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed