फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two people, including the former district convener of the BJP's Fisheries Cell, arrested for cannabis smuggling.

Fatehpur News: भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक समेत दो गांजा तस्करी में गिरफ्तार

Thu, 15 Oct 2026 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Two people, including the former district convener of the BJP's Fisheries Cell, arrested for cannabis smuggling.
फोटो 54 - शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी
फतेहपुर। गाजीपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान भाजपा मत्स्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से 2.550 किलो गांजा बरामद हुआ है। करीब 11 माह पहले भी किशनपुर पुलिस ने भाजपा नेता को गांजा तस्करी के मामले में वांछित किया था, लेकिन बाद में विवेचना के दौरान उनका नाम हटा दिया गया था।
विज्ञापन

गाजीपुर पुलिस ने बुधवार शाम खखरेरू थाना क्षेत्र के तहसीली मोहल्ला निवासी सनी कुमार रैदास उर्फ साइको और असोथर कस्बा निवासी भाजपा नेता व मत्स्य प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

दोनों के पास से 2.550 किलो गांजा बरामद हुआ। थाने में दोनों के खिलाफ पहले से एक प्राथमिकी दर्ज है। बताया जा रहा है कि शिवबरन निषाद सरकी गांव में भांग की दुकान संचालित करता है। आरोप है कि वह अपने सहयोगी सनी से गांजा बिकवाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब 11 माह पहले किशनपुर पुलिस ने रितिक सैनी को गिरफ्तार किया था। रितिक ने बरामद गांजा शिवबरन निषाद और असोथर के एक अन्य भाजपा नेता का होने की बात कबूल की थी। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।

फोटो 54 - शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी

फोटो 54 - शिवबरन निषाद उर्फ त्यागी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed