{"_id":"6acfde6ce718d66378062235","slug":"mdr-charges-on-upi-deferred-traders-call-off-protest-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164496-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क स्थगित, व्यापारियों ने रोका प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: यूपीआई पर एमडीआर शुल्क स्थगित, व्यापारियों ने रोका प्रदर्शन
विज्ञापन
फतेहपुर। यूपीआई पर प्रस्तावित मर्चेंट डिस्काउंट रेट (एमडीआर) शुल्क फिलहाल स्थगित किए जाने के बाद उद्योग व्यापार मंडल ने 15 अक्तूबर को प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन और काला झंडा कार्यक्रम रोक दिया है। संगठन ने इसे व्यापारियों की आवाज पर लिया गया सकारात्मक निर्णय बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया। हालांकि व्यापार मंडल ने शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की मांग भी उठाई है।
उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद मिश्र ने बताया कि भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के निर्देश पर यूपीआई पर प्रस्तावित शुल्क के विरोध में चरणबद्ध आंदोलन चलाया गया था। इसके तहत धरना-प्रदर्शन, बाजारों में पैदल मार्च और जनप्रतिनिधियों व जिला प्रशासन के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजकर व्यापारियों की समस्याएं सरकार तक पहुंचाई गई थीं।
उन्होंने कहा कि एमडीआर शुल्क स्थगित होना राहत की बात है, लेकिन केवल स्थगन पर्याप्त नहीं है। संगठन चाहता है कि शुल्क पूरी तरह समाप्त हो और भविष्य में भी इसे लागू न किया जाए। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल और उप्र उद्योग व्यापार मंडल के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति से जिले में 15 अक्तूबर को होने वाला विरोध-प्रदर्शन और काला झंडा कार्यक्रम स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।