फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Outrage over road digging near Kubri Mata Temple

Fatehpur News: कुबरी माता मंदिर के पास सड़क खोदने पर आक्रोश

Thu, 15 Oct 2026 01:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:27 AM IST
विज्ञापन
Outrage over road digging near Kubri Mata Temple
फोटो-17- हसवा कस्बे के कुरी माता मंदिर के निकट खोदी गई सड़क। संवाद
हसवा। कस्बे के बस स्टॉप स्थित कुबरी माता मंदिर के पास सड़क खोदकर गड्ढा बनाने से विवाद खड़ा हो गया है। नवरात्र के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ने से रास्ता बाधित होने पर लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नेताओं ने जिलाधिकारी से मामले की जांच और समस्या के समाधान की मांग की है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर के पास की पुलिया लंबे समय से क्षतिग्रस्त थी। जलनिकासी के लिए सड़क खोदी गई है। भाजपा मंडल उपाध्यक्ष पवन साहू ने आरोप लगाया कि सड़क खोदकर माहौल खराब करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अरविंद ने बताया कि विभाग की ओर से मौके पर कोई काम नहीं कराया जा रहा है। प्रधान राशिद राईन ने कहा कि पुलिया कई वर्षों से टूटी थी और विभाग ने मरम्मत नहीं कराई, इसलिए उन्होंने खुद काम कराया है। उन्होंने इसे राजनीति बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed