{"_id":"4955ad1fc3dd79ee621ae09c91e4f024","slug":"two-people-fell-from-electric-pole-kileed-five-seriously-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली खंभे से गिरकर दो लोगों की जान गई, पांच मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली खंभे से गिरकर दो लोगों की जान गई, पांच मजदूर घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sat, 27 Dec 2014 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पावर ग्रिड विद्युत लाइन में शुक्रवार की दोपहर काम कर रहे मजदूर फिक्सिंग ज्वाइंटर टूटने से खंभे से गिर पड़े। हादसे में एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से गंभीरावस्था में तीन को कानपुर रेफर कर दिया गया। दो का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सभी मजदूर झारखंड के हैं। वे काफी दिनों से ठेके पर काम कर रहे थे। एसएचओ एमवी निरंजन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को खबर दे दी गई है।
उनके आने के बाद पोस्टमार्टम कराया जायेगा। उधर, विद्युत वितरण खंड के अधीक्षण अभियंता रत्नेश कुमार घटना पर खेद जताते हुए कहा कि मामले की जानकारी कराई जाएगी। यह पावर ग्रिड का मामला है। उनके कार्य क्षेत्र की घटना नहीं है।
विज्ञापन
मलवां थाना क्षेत्र के मायाराम खेड़ा गांव के पास पावर ग्रिड की विद्युत लाइन बिछाई जा रही है। पावर ग्रिड में लाइन का तार कसने के लिये सात मजदूर ऊंचाई पर चढ़कर काम कर रहे थे।
विज्ञापन
खींची गई लाइन का अचानक फिक्सिंग ज्वाइंटर टूट गया। इससे 72 फिट की ऊंचाई पर काम कर रहे मजदूर गिर पड़े। हादसा देखकर आसपास काम करे रहे ग्रामीण और सहकर्मी दौड़कर मौके पर पहुंचे।
ग्रामीणों ने बताया कि कुछ मजदूरों को टूटे तार के सहारे नीचे उतरवाया गया, जिससे की उनकी जान बच गई। घटनास्थल पर झारखंड पश्चिम शिगंगू जिले के कितातू निवासी गोजू बिरवा (25) की मौके पर ही मौत हो गई।
एंबुलेंस से विक्रम (22) पुत्र गंगाराम निवासी गंगासई जिला पश्चिम शिगंगू, मुइका बिरवा (26), रिंसो बिरवा (16) निवासी कितातू, राजेश (22) निवासी रेंगाडू बेड़ा, जमादार सिंकू (45), माना लगुरी (26) निवासी टोडर हाटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डाक्टरों ने विक्रम को मृत घोषित कर दिया।
वहीं रिंसो, राजेश और मुइका बिरवा की हालत नाजुक देखकर कानपुर के लिये रेफर कर दिया। मजदूरों के साथियों ने बताया कि वे बनारस से कानपुर जा रही पावर ग्रिड लाइन में काम कर रहे हैं।
ठेकेदार सुभाष चंद्र इलाहाबाद का है। एसएचओ एमवी निरंजन ने बताया कि मृतकों के परिजनों को खबर दी गई है। उनके आने के बाद कब्जे में लिये गये शवों का पोस्टमार्टम कराया जायेगा।