{"_id":"641ca549bb482b9fac0a8224","slug":"two-days-before-the-death-of-the-husband-the-name-of-the-wife-was-cut-from-the-nominee-in-the-bank-fatehpur-news-c-12-1-139286-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: पति की मौत से दो दिन पहले बैंक में काटा गया था नामिनी से पत्नी का नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: पति की मौत से दो दिन पहले बैंक में काटा गया था नामिनी से पत्नी का नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर। पति की मौत के दो दिन पहले बैंक खाते में नामिनी पत्नी का नाम खाते से कट गया। नामिनी में जेठ का नाम चढ़ गया। महिला का आरोप है कि उसका सब कुछ साजिश के तहत ससुराल वालों ने छीना है। उसकी पुलिस ने भी सुनवाई नहीं की है। महिला आयोग से पीड़िता ने शिकायत की है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के अहमदगंज निवासी आशुतोष द्विवेदी की पुत्री स्नेहलता की शादी 2015 में आबूनगर निवासी प्रवीण शुक्ला उर्फ दीपू के साथ हुई थी। स्नेहलता ने शिकायत में बताया कि पति प्रापर्टी कारोबारी थे। पति के बैंक खाते में आठ लाख 67 हजार रुपये जमा थे। पति की पांच नवंबर 2022 को संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।
पति की मौत के बाद जेठ के नाम सास ने घर का बैनामा कर दिया। इसका पता लगने के बाद उसने बैंक में जानकारी की। बैंक से पता चला कि उसका नाम पति की मौत के दो दिन पहले नामिनी से कट चुका है। यह काम बैंक अधिकारियों की मिलीभगत से किया गया है। इस तरह से पति की सारी संपत्ति हड़प ली गई है।