फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two Arrested for Hurting Religious Sentiments by Putting Up Posters

Fatehpur News: पोस्टर लगाकर धार्मिक भावनाएं आहत करने में दो गिरफ्तार

Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 May 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Two Arrested for Hurting Religious Sentiments by Putting Up Posters
फोटो-01-थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस
फतेहपुर। मदरसा इस्लामिया दारुल कुरान की ओर से बकरीद पर इजतेमाई कुर्बानी के जारी पोस्टर में गोवंश की फोटो लगाने में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक युवक ने उक्त पोस्टर को व्हाट्सएप स्टेटस पर भी लगाया था।
विज्ञापन

हिंदू सुरक्षा सेवा संघ के जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मंगलवार रात प्राथमिकी दर्ज की थी। आरोप है कि थाना क्षेत्र के रहमत बाबा निवासी जैनुल आबदीन ने व्हाट्सएप स्टेटस पर मदरसा इस्लामिया दारुल कुरान ललौली फतेहपुर के नाम से बकरीद इजतेमाई कुर्बानी का पोस्टर साझा कर कुर्बानी में शामिल होने की अपील की थी। पोस्टर में एक ओर बकरा और दूसरी ओर गोवंश की फोटो लगी थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि जैनुल आबदीन की ओर से साझा की गई पोस्ट से धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस मामले में ललौली कस्बा निवासी मो. गुफरान खान और जैनुल आबदीन को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने विवादित पोस्ट से जुड़े दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

फोटो-01-थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-01-थाने में पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed