{"_id":"6a35923e6b003efcd2050acc","slug":"tripping-and-faults-have-caused-sleepless-nights-for-consumers-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-157076-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रिपिंग और फाल्ट ने उड़ाई उपभोक्ताओं की नींद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रिपिंग और फाल्ट ने उड़ाई उपभोक्ताओं की नींद
विज्ञापन
फतेहपुर। गर्मी और उमस के बीच जिले में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के उपभोक्ता लगातार ट्रिपिंग, फाल्ट, लो-वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती से परेशान हैं। बार-बार बिजली जाने और फेज की समस्या के कारण लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है।
देर रात अचानक आपूर्ति बाधित होने से बिजली चलित उपकरण भी बेकार साबित हो रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में हालात और गंभीर हैं। यहां 24 घंटे में 25 से 30 बार ट्रिपिंग होने के साथ 10 घंटे से भी कम बिजली मिल रही है।
बढ़ती गर्मी के साथ जिले में बिजली की मांग में तेजी आई है। इससे ओवरलोडिंग और फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। शहर के राधानगर, शांतिनगर, आबूनगर और मुराइनटोला उपकेंद्रों से जुड़े इलाकों में अघोषित कटौती और रातभर ट्रिपिंग से उपभोक्ताओं की नींद उड़ गई है। अधिक लोड के चलते विभाग को कई स्थानों पर सेक्शनवार आपूर्ति करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
वहीं खखरेरू के कनपुरवा उपकेंद्र से जुड़े कोट फीडर पर जर्जर तारों के सहारे बिजली आपूर्ति की जा रही है। करीब 12 किलोमीटर लंबी लाइन होने से उपभोक्ता लो-वोल्टेज की समस्या झेल रहे हैं। खागा, थरियांव, हुसैनगंज, हथगाम, जहानाबाद, बकेवर और अमौली उपकेंद्रों से जुड़े क्षेत्रों में भी ट्रिपिंग और अघोषित कटौती ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है।
लो-वोल्टेज और कटौती से 50 हजार की आबादी प्रभावित
बहुआ। दरवेशाबाद ट्रांसमिशन से उपकेंद्र बहुआ और दतौली को बिजली आपूर्ति की जाती है। उपकेंद्र बहुआ से ललौली प्रथम, ललौली द्वितीय, बहुआ, थवई, पथरी, हरियापुर, पखरौली, शाह और मेवली फीडरों के माध्यम से करीब 100 गांवों को बिजली मिलती है।
मशीन में कम वोल्टेज के कारण सभी फीडरों पर लो-वोल्टेज की समस्या बनी हुई है। सबसे अधिक परेशानी ललौली प्रथम और द्वितीय फीडर से जुड़े महना, ललौली, दसौली, उरौली, महमदपुर और पलटूपुर गांवों में है।
एक माह पूर्व आई आंधी में ललौली द्वितीय फीडर के कई खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए थे। इसके चलते बिजली का अतिरिक्त भार ललौली प्रथम फीडर पर डाल दिया गया। इससे करीब 50 हजार आबादी को लगातार कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से कई गांवों में लोगों को रात अंधेरे में गुजारनी पड़ रही है।
महना गांव के प्रधान संजय सिंह, शैलेन्द्र सिंह, दीपू सिंह, दीपक सिंह तथा ललौली गांव के मुबारक खान, इरफान, इसरार अली, मजहर खान, इश्तियाक, राजेश कुमार, रामकुमार, संतोष कुमार और कल्लू सहित अन्य उपभोक्ताओं ने बिजली व्यवस्था पर नाराजगी जताई है।
अवर अभियंता केतकार सिंह ने बताया कि ललौली द्वितीय फीडर की मशीन और क्षतिग्रस्त खंभों की मरम्मत करा दी गई है। जल्द ही लो-वोल्टेज और ट्रिपिंग की समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
ओवरलोडिंग कम करने के लिए रोस्टिंग की जा रही है। ट्रिपिंग की शिकायतों के निस्तारण के लिए सभी एसडीओ और जेई को फील्ड में रहकर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है।
- अनिल वर्मा, एसई।