फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trailer driver sued in bus accident

Fatehpur News: बस हादसे में ट्रेलर चालक पर मुकदमा

Sat, 16 Nov 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Trailer driver sued in bus accident
फतेहपुर। कल्यानपुर थाना क्षेत्र मौहार हाईवे पर 13 नवंबर की रात बस हादसे में चार लोगों की मौत का ट्रेलर चालक के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज किया है। प्रयागराज धूमनगंज द्वारिकापुरी बिसनापुरी निवासी आलोक सिंह ने बताया कि भाई मंजीत सिंह की बरात प्रयागराज से नोएडा जा रहा थी। बस के आगे जा रहे ट्रेलर चालक ने लापरवाही से अचानक ब्रेक लगाई, जिससे बस ट्रेलर में पीछे से टकरा गई। हादसे में सरोज देवी, किट्टू उर्फ आदित्यराज व कुमकुम सिंह समेत चार की मौत हुई थी। करीब नौ लोग घायल हुए थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन





नहीं हटाने पर बिजली लाइन काटने की धमकी
बहुआ। बिजली लाइन नहीं हटाने पर नलकूप मालिक को पड़ोसी खेत मालिक ने गाली गलौज देकर काट डालने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। ललौली थाना क्षेत्र के तपनी गांव के रामस्वरुप शिवहरे ने बताया कि खेत पर उनका 14 साल पुराना नलकूप है। बिजली लाइन पड़ोसी खेत मालिक छंगू प्रजापति के खेत से होकर उसके व अन्य नलकूपों पर आई है। बुधवार शाम खेत पर नलकूप में था। पड़ोसी खेत मालिक नलकूप पर आया और उसे गाली गलौज कर खेत से तार हटाने को कहा। मना करने पर उसे काट डालने की धमकी दी। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



पांच जुआरियों से 11 हजार बरामद
फतेहपुर। मलवां पुलिस ने झाड़ीरामपुर स्थित एक फैक्टरी के पास दबिश देकर पांच जुआरियों को जुआ खेलते पकड़ा है। जुआरियों से पुलिस को करीब 11 हजार रुपये बरामद हुए हैं। मौके से जुआरी इलियास निवासी चखेड़ी, अरविंद कुमार निवासी मदारीपुर खुर्द, रामबली निवासी कोराईं,सद्दाम निवासी सनगांव, अखिलेश निवासी सरकी थाना गाजीपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed