फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   toll plaza,fathepur news,fasstag,compalsary,double charge

फास्टैग का प्रयोग नहीं करने पर 312 वाहनों पर जुर्माना

Tue, 16 Feb 2021 12:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 12:11 AM IST
विज्ञापन
toll plaza,fathepur news,fasstag,compalsary,double charge
कटोघन टोल प्लाजा से निकलते वाहन - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। आज से हाईवे पर चलने वाले समस्त वाहनों के लिए फास्टैग अनिवार्य हो गया। अब टोल बूथ से गुजरने पर वाहन में फास्टैग की सुविधा न होने पर आपको निर्धारित टोल से दोगुना भुगतान करना पड़ेगा।
विज्ञापन

दोगुने चार्ज से बचने के लिए एक दिन पहले से ही जनपद के कटोघन, बड़ौरी और जिंदपुर टोल बूथों में कैंप लगाकर फास्टैग बनाए गए।
फास्टैग बनवाने वाले दिन भर कैंप में पहुंचते रहे। जनपद के तीनों टोल बूथों में फास्टैग को लेकर चहल-पहल मची रही। दिन भर चली गतिविधियों की पड़ताल करती खबर
विज्ञापन

खागा। 14 फरवरी रात बारह बजे से टोल प्लाजा पर कैश टोल देने की व्यवस्था बंद होने के बाद कई वाहनों को फास्टैग नहीं होने पर रोका गया।
कटोघन टोल प्लाजा पर 12 घंटे के अंदर करीब 312 वाहनों से दोगुना टैक्स लिया गया। इस दौरान वाहन चालकों से कर्मचारियों की झिकझिक होती रही।
खागा कोतवाली के कटोघन टोल प्लाजा पर रविवार रात बारह बजे से सोमवार दोपहर बारह बजे तक 312 वाहनों को कैश लेन पर आने के कारण जुर्माने के रूप में दोगुना टोल टैक्स देना पड़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावजूद इसके रुक-रुक वाहन कैश लेन में प्रवेश कर रहे थे। सोमवार सुबह टोल प्लाजा पर लगाए गए आईसीआईसीआई बैंक व पेटीएम के कैंप में वाहन चालकों की भीड़ दिखी जो फास्टैग बनवाने के लिए लाइन में लगे थे।
आईसीआईसीआई का सर्वर खराब होने के कारण वाहन चालकों को फास्टैग के लिए इंतजार करना पड़ा। जबकि पेटीएम के कर्मचारी की ओर से सुविधा जारी रही।
दोपहर तक पेटीएम की ओर से करीब दर्जन भर वाहन चालकों को फास्टैग दिया गया। जबकि आईसीआईसीआई की ओर से छह लोगों को।
कटोघन टोल प्लाजा पर एक लाउड स्पीकर के जरिये वाहन चालकों को सरकार के नए निर्देशों से अवगत कराया जा रहा है। ताकि हर वाहन में फास्टैग लग सके।
एक महीने फॉस्टैग लगवाने का नहीं देना होगा पैसा
अभी तक फास्टैग बनाने वाली कंपनियां वाहन चालकों से सौ रुपये चार्ज ले रही थी। इसे देखते हुए एनएचएआई की ओर से बैंकों में बात करने के बाद यह सेवा निशुल्क शुरू कराई गई है। वह भी पूरे एक महीने के लिए। अब फास्टैग लगवाने पर आपको पैसे नहीं देने पड़ेंगे।
पीडी ने किया निरीक्षण
कटोघन टोल प्लाजा पर सोमवार दोपहर एनएचएआई के पीडी पंकज मिश्र अपनी टीम के साथ पहुंचे। उन्होंने हाईवे निर्माण का निरीक्षण किया और टोल व्यवस्था पर भी निगाहें लगाई।

दिन रात बनाए जाएंगे फॉस्टैग
चौडगरा। क्षेत्र के बड़ौरी टोल प्लाजा में सोमवार को छह फॉस्टैग बूथों से लगभग 150 फॉस्टैग बनाए गए।
आपरेटर हिमांशु गुप्ता ने बताया कि अब रात दिन काउंटर लगाकर फॉस्टैग बनाने का काम किया जाएगा। टोल प्रबंधक तौहीद खान ने बताया कि फॉस्टैग से पैसा कटने में नेटवर्क की कोई समस्या नहीं है।

जिन्दपुर टोल प्लाजा में बाहनों पर फास्ट टैग लगाते कर्मी। संवाद

जिन्दपुर टोल प्लाजा में बाहनों पर फास्ट टैग लगाते कर्मी। संवाद- फोटो : FATEHPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed