फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   To satisfy his hobby, he stole the gunman's licensed gun.

Fatehpur News: शौक पूरे करने के लिए चुराई थी गनमैन की लाइसेंसी बंदूक

Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
To satisfy his hobby, he stole the gunman's licensed gun.
फोटो 1- बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी - फोटो : केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद
किशनपुर। थाना क्षेत्र के पहोरा मोड़ के पास मौरंग डंप के गनमैन की शुक्रवार रात लाइसेंसी बंदूक चोरी मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी डंप की पोकलैंड मशीन को चलाने में सहायक का काम करता है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि उसने नए कपड़े खरीदने और अन्य शौक पूरे करने के लिए लाइसेंसी बंदूक चोरी की थी।
विज्ञापन

चित्रकूट जिला राजापुर थाना क्षेत्र के खोपा गांव निवासी बबलू किशनपुर के पहोरा मोड़ के पास लगे मौरंग भंडारण में ड्यूटी करता है। वह लाइसेंसी बंदूक रखकर शुक्रवार रात सोया था। चारपाई पर रखी उसकी दोनाली लाइसेंसी बंदूक चोरी हो गई।
विज्ञापन

तहरीर पर शनिवार शाम पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने एफआईआर के बाद डंप कर्मियों से पूछताछ की। पुलिस को मौरंग भंडारण में मड़ौली गांव निवासी विकास निषाद पर शक हुआ। वह पोकलैंड मशीन में सहायक का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की पूछताछ में विकास ने घटना कबूली और पहोरा मोड़ की झाड़ियों के बीच छिपाई बंदूक बरामद कराई। थानाध्यक्ष सत्यदेव गौतम ने बताया कि आरोपी को लाइसेंसी बंदूक के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी नए कपड़ों और अन्य शौक पूरे करने के लिए की थी।

फोटो 1- बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी

फोटो 1- बंदूक के साथ पकड़ा गया आरोपी- फोटो : केस दर्ज होने पर थाना उत्तर पहुंचे भाजपा नेता। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed