{"_id":"685d9671009c8b6d4b07fe1f","slug":"three-vehicles-collide-with-dead-cow-two-cars-accident-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-136283-2025-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: मृत गोवंश से टकराए तीन वाहन ,दो कारें दुर्घटनाग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: मृत गोवंश से टकराए तीन वाहन ,दो कारें दुर्घटनाग्रस्त
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर से जुड़े हाईवे पर गोवंश की मौत के बाद कई घंटे गोवंश पड़ा रही। दो कार व एक डीसीएम गोवंश से टकरा गई। गनीमत रही कि सवार लोग बाल-बाल बचे। पूरी रात गोवंश को भारी वाहन रौंदते रहे। इस घटनाक्रम का राहगीरों ने वीडियो वायरल किया। जिसके बाद पुलिस प्रशासन होश में आ सका। नगर पालिका की मदद से गोवंश के अवशेष हटवाए जा सके।
सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के सामने बुधवार दोपहर करीब दो बजे वाहन की टक्कर से गोवंश की मौत हो गई। दिन में वाहन बचकर किसी तरह से निकलते रहे। रात होने पर वाहन गोवंश को रौंदते हुए निकलने लगे। स्थानीय प्रत्यक्षदर्शी आदर्श सिंह भदौरिया ने बताया कि हादसे के बाद पुिलस को सूचना दी गई। पुलिस आने के बाद देखकर लौट गई। इसके बाद एनएचएआई को सूचना दी गई।
कोई कार्रवाई नहीं की गई। गोवंश से रात को एक डीसीएम टकरा गई। डीसीएम में फंसकर गोवंश दूर तक घिसटता चला गया। डीसीएम रोकवा पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने डीसीएम जाने दी और गोवंश पड़ा रहा। कुछ देर बाद एक कार गोवंश से टकरा कर डिवाइडर के तारों से टकरा गई। एक और कार गोवंश से टकरा गई। कार के एयरबैग खुलने से सवारों की जान बची। आबूनगर चौकी प्रभारी विनीत ने बताया कि हादसे की सूचना मिलने पर पालिका की टीम के साथ गोवंश को दफन कराया गया।