{"_id":"68e029a288b2775eba09af00","slug":"three-drowned-while-bathing-in-the-river-two-rescued-one-is-being-searched-fatehpur-news-c-12-1-lko1103-1286660-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नदी में नहाते वक्त तीन डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नदी में नहाते वक्त तीन डूबे, दो को बचाया, एक की तलाश
विज्ञापन
फोटो-55-रोती बिखरती मां रीना देवी। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के भुइयारानी रिंद नदी घाट पर शुक्रवार दोपहर मूर्ति विसर्जन के दौरान तीन युवक गहराई में चले जाने से डूब गए। ग्रामीणों की मशक्कत से दो को गहरे पानी से बाहर निकाल लिया गया। एक युवक की तलाश की जा रही है।
उमरिहा गांव निवासी रामशंकर का पुत्र सनी उर्फ विधायक (16) गांव के गया प्रसाद का पुत्र रवि (18) और पड़ोसी गांव अंगदपुर निवासी राजू के पुत्र रवि (17) के साथ दोपहर करीब तीन बजे अंगदपुर और उमरिहा गांव की मूर्तियों के विसर्जन के लिए भुइयारानी रिंद घाट पहुंचे थे।
विसर्जन के बाद तीनों नदी में नहाने को उतरे। नहाते समय गहराई में चले जाने से डूबने लगे। चीख सुनकर मौजूद लाखीपुर गांव के विवेक और सूरज ने बेल्ट और अंगौछे के सहारे से दोनों रवि को बाहर निकाल लिया, जबकि तेज बहाव में सनी बह गया।
विज्ञापन
हादसे की सूचना पर मां रीना, पिता, भाई देवा और बहन प्रियांशी का रो-रोकर हाल बेहाल हो गया। आसपास के लोगों ने ड्यूटी के दौरान पुलिस के न रहने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष धनंजय सरोज ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के तौर पर पुलिस ड्यूटी यहां लिखापढ़ी पर नहीं है।
मौके पर सीओ दुर्गेशदीप, नायब तहसीलदार सुशील कुमार और कानूनगो चंद्रकिशोर पांडेय पहुंचे और घटना का जायजा लिया। सीओ ने बताया कि किशोर की तलाश कराई जा रही है। बिंदकी कोतवाली पुलिस को भी नदी खूंटा घाट पर लगाई गई है।