फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   There was distance from the first wife and son, the second was living with them.

Fatehpur News: पहली पत्नी व बेटे से हो गई थी दूरी, दूसरी रह रही थी साथ

Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Feb 2025 12:54 AM IST
विज्ञापन
There was distance from the first wife and son, the second was living with them.
फतेहपुर। सुल्तानपुर घोष थाने के जगजीवनपुर गांव के उदय प्रताप उर्फ राम सिंह की गला काटकर हत्या और फिर बाद में भाई की खुदकुशी के प्रयास की घटना में ग्रामीण सारा राज परिवार के बीच मान रहे हैं। पुलिस की जांच भी परिवार पर ही केंद्रित है। पुलिस भाई की हालत में सुधार के इंतजार में है।
विज्ञापन

पुलिस की जांच में सामने आया कि उदय प्रताप उर्फ राम सिंह की शादी कौशांबी जिला मंझनपुर थाने के टेंगाई गांव में करीब छह साल पहले हुई थी। उसका एक तीन साल का बेटा है। दोनों के बीच संबंध अच्छे नहीं होने पर करीब तीन साल से दोनों में अलगाव हो गया था। इसका कोर्ट में मामला भी विचाराधीन चल रहा है। इसी वजह से राम सिंह सऊदी अरब दोबारा वापस नहीं गया। इस दौरान छोटे भाई श्याम सिंह को सऊदी अरब भेज दिया था। इधर, घर में कुछ माह से एक महिला राम सिंह की दूसरी पत्नी की तरह रहने लगी। परिवार ने इस बात को पहली पत्नी से चल रहे मामले की वजह से सभी से छिपाकर रखा। दूसरी महिला को घर से बाहर भी नहीं आने-जाने देते थे। परिवार के लोग दूसरी शादी से नकारते नजर आए। यह बात जगजाहिर होने पर पहली पत्नी का दबाव बढ़ सकता था। इधर, श्याम सिंह के घर लौटने के बाद परिवार में विवाद की स्थिति बनने की चर्चा आई है। हालांकि परिवार में किसी गहरे की विवाद की चर्चा नहीं है। भाइयों को तीन दिन पहले एक साथ बाइक में डीजल लेकर जाते लोगों ने देखा था। पुलिस मान रही कि राम सिंह की हत्या में अगर श्याम सिंह का हाथ सामने आता है तो दूसरी महिला की भी भूमिका हो सकती है। पुलिस श्याम सिंह की हालत में सुधार का इंतजार कर रही है, वहीं फोरेंसिक और सर्विलांस के जरिए साक्ष्य जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed