{"_id":"68585084413210155d055194","slug":"the-whole-world-is-scared-of-the-threat-of-nuclear-war-fatehpur-news-c-217-1-fth1002-136094-2025-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: न्यूक्लियर वार की आहट से, सारी दुनिया घबराई है...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: न्यूक्लियर वार की आहट से, सारी दुनिया घबराई है...
विज्ञापन
फतेहपुर। शहर के मुराइटोला हनुमान मंदिर में रविवार को शैलेंद्र साहित्य सरोवर की गोष्ठी हुई। गोष्ठी में कवि डॉ. शिव सागर साहू ने पढ़ा कि न्यूक्लियर वार की आहट से, सारी दुनिया घबराई है। इजराइल और ईरान मध्य, बारूद गई बरसाई है।
इससे गोष्ठी का शुभारंभ करते हुए कवि केपी सिंह कछवाह ने पढ़ा कि वंदन माता शारदे, अर्पित अक्षत फूल। कृपा ज्ञान की कीजिए, क्षमा करो सब भूल। पुनः पढ़ा कि राम नाम का कीजिए, नित्य निरंतर जाप। जीवन में सुख शांति हो, कट जाएं सब पाप। डाॅ. सत्य नारायण मिश्र ने पढ़ा कि अरे ओ मानवता के दूत, दिखाई पड़ते क्यों यों खिन्न। हुए क्यों इतने आज निराश, न होओ कर्तव्यों से भिन्न।
कवि प्रदीप कुमार गौड़ ने पढ़ा कि प्रतिदिन योग प्रयोग कर, उपजाएं संयोग। मिले मुक्ति दुर्योग से, तन- मन रहे निरोग। शैलेंद्र कुमार द्विवेदी ने पढ़ा कि भारत माता की आश बनों, जग का नूतन विश्वास बनों। दीनों- दलितों की बन पुकार , तुम बढ़ो नया इतिहास बनों ।