फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The team reached to check the leases

डीएम के निर्देश पर पट्टों की पड़ताल करने पहुंची टीम

Sun, 25 Oct 2020 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 25 Oct 2020 12:53 AM IST
विज्ञापन
The team reached to check the leases
अल्लीपुर-फतेहपुर क्षेत्र के ओखरा कुंवरपुर गांव में आवासीय पट्टे आवंटित होने के बावजूद उनमें कब्जा न मिलने के प्रकरण की जांच को जिलाधिकारी संजीव सिंह ने फतेहपुर और बिंदकी तहसील के उप जिलाधिकारियों की संयुक्त टीम गठित की है।
विज्ञापन

2009 में इस गांव के 18 लोगों को आवासीय पट्टा आवंटित किया गया था लेकिन किसी को मौके पर कब्जा नहीं मिल। डीएम के निर्देश पर टीम पट्टों की पड़ताल करने पहुंची तो हकीकत कुछ और ही निकली।
विज्ञापन

एसडीएम सदर प्रमोद झा, एसडीएम बिंदकी आशीष कुमार और तहसीलदार बिंदकी गणेश सिंह समेत लेखपाल और राजस्व निरीक्षकों की टीम ओखरा कुंवरपुर गांव जांच करने पहुंची। यहां पट्टेधारकों ने उन्हें बताया कि जिस स्थान का उन्हें पट्टा दिया गया है, वहां पूरे गांव की नालियों का पानी इकट्ठा होता है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों ने मौके पर देखा तो जमीन तालाबनुमा नजर आई। यहां एकत्र हुए ग्रामीणों ने भी जांच टीम को बताया कि यदि इस स्थान पर पट्टाधारकों को कब्जा दे दिया गया तो पूरे गांव की जल निकासी प्रभावित हो जाएगी। लिहाजा इन सभी को किसी दूसरे स्थान पर जमीन आवंटित कर कब्जा दिलाया जाए।
जांच के दौरान टीम जब पट्टाधारकों की पात्रता की पड़ताल की तो पता चला कि 18 में से लगभग 14 लोग पट्टे के लिए अपात्र हैं। किसी का दो मंजिला मकान बना हुआ है तो कोई कानपुर जैसे शहर में नौकरी कर रहा है।

ऐसे में 18 में से महज चार लोग की पात्रता की श्रेणी में बचे। एसडीएम बिंदकी ने बताया कि जांच रिपोर्ट जिलाधिकारी के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी। स्थानीय लेखपाल को पट्टेधारकों के लिए जमीन तलाशने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी से अग्रिम निर्देश प्राप्त होने के बाद ही निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed