{"_id":"575721524f1c1b1b759c5753","slug":"the-storm-began-with-a-drizzle-of-relief","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी ने दी राहत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंधड़ के साथ हुई बूंदाबांदी ने दी राहत
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Wed, 08 Jun 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
खलील नगर में आंधी की धुंध में जाता रिक्शा चालक
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार शाम आई तेज आंधी के साथ हुई बूंदाबांदी ने उमस भरी गर्मी से लोगों को राहत दी। कई दिन से शरीर को झुलसा कर रख देने वाली पड़ रही गर्मी से बेहाल लोग कुछ देर के लिए ही सही मौसम का इस्तकबाल करते नजर आए। अंधड़ और रिमझिम बरसात का मजा लेने के लिए लोग घरों से निकल आए। खासकर टीन एजर्स राइडिंग पर निकल पड़ा।
मौसम के बदलाव का अनुमान सोमवार शाम आई आंधी से लग गया था। दोपहर से ही सूर्य की तपन नरम पड़ने लगी थी। अचानक बादल में कालिमा छा गई और ठीक चार बजे तेज अंघड़ चलना शुरू हो गया। अंधड़ से बचने के लिए दोपहिया सवार जहां का तहां रुक गए। राह चलते लोग दुकानों में घुसने को मजबूर हो गए। सबसे ज्यादा दिक्कतें दफ्तर के बाद घर लौटने वाले तबके को हुई।
तेज आंधी के साथ आसमान से बारिश की बूंदों के छूट पड़ने से यह तबका गाड़ी पकड़ने के लिए मौसम से जूझते हुए भागता नजर आया। ऐसी ही भागमभाग का नजारा नगर के गांधी चौराहा में देखने को मिला, जहां रोडवेज के चालक ने बैक शीशा से धूल के गुबार में ढके मुसाफिरों को पहचानते हुए ब्र्रेक लगा दी।