{"_id":"657f4397862e1c7a590940d4","slug":"the-problem-for-the-electricity-department-is-rs-500-crore-dues-fatehpur-news-c-217-fth1002-8401-2023-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: बिजली विभाग के लिए समस्या है 500 करोड़ बकाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: बिजली विभाग के लिए समस्या है 500 करोड़ बकाया
Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Mon, 18 Dec 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
फतेहपुर। जिले में बकाया बिजली का बिल वसूलने के लिए ओटीएस योजना का दूसरा चरण समाप्त हो गया। अब तीसरा चरण शुरू किया गया। इसमें उपभोक्ताओं को 80 प्रतिशत तक बिल के ब्याज में छूट मिलेगी। हालांकि विभाग को अभी भी पांच सौ करोड़ से अधिक बकाया बिल वसूलना है।
अक्तूबर में चालू हुई ओटीएस योजना के प्रथम चरण में करीब 25 करोड़ रुपये जमा हुआ था। एक नवंबर से शुरू हुए दूसरे चरण में करीब 19 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा हुआ। जिले में अब तक कुल 44.31 करोड़ रुपये बकाया बिल जमा हुआ। वहीं शनिवार से योजना का तीसरा चरण शुरू हो गया है। अधिशासी अभियंता राजमंगल सिंह ने बताया कि तीसरे चरण में भी उपभोक्ताओं को बकाया बिल जमा करने में छूट मिलेगी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- --