फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   The mystery of reaching the room below from the roof remains unsolved

Fatehpur News: छत से नीचे कमरे में पहुंचने की गुत्थी अनसुलझी

Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Mar 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
The mystery of reaching the room below from the roof remains unsolved
फतेहपुर। ललौली थाना क्षेत्र के गांव खटौली में पति द्वारा पत्नी की बेरहमी से हत्या के मामले में कई सवालों के जवाब ढूंढना पुलिस के लिए चुनौती है। इसमें एक बड़ा सवाल यह है कि दोनों छत के कमरे में सोने चले गए, फिर महिला किरन देवी का शव नीचे के पीछे वाले कमरे में कैसे मिला।
विज्ञापन

रोहित पटेल, पत्नी किरन देवी, उसकी छह साल की बेटी ऋषिका और भांजा उत्कर्ष (14) चार लोग एक साथ रहते थे। घर का क्षेत्रफल काफी बड़ा है। घर के भूतल पर तीन कमरे हैं और छत पर एक कमरा है। भांजा उत्कर्ष के मुताबिक वह और ऋषिका भूतल के पहले कमरे में सोते हैं। मामा रोहित और मामी किरन ऊपर बने कमरे में सोते थे। बुधवार रात को भी दोनों खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। उनकी रात तक कहासुनी की आवाज भी आ रही थी। लेकिन किरन का शव गुरुवार सुबह भूतल के पीछे वाले कमरे में मिला। छत से नीचे लाने के लिए कोई घसीटने या अन्य साक्ष्य भी नहीं मिले हैं। ऐसे में महिला नीचे के कमरे में कैसे पहुंची, ये सवाल है। कयास ये लगाया जा रहा है कि लड़ाई के बाद किरन नीचे के कमरे में आ गई होगी। रोहित पीछे से पहुंचा होगा। दोनों के बीच यहां भी लड़ाई हुई होगी और रोहित ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। मौके पर सीओ भी पहुंचे। उन्होंने आसपास के ग्रामीणों से बातचीत करके जानकारी हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed