फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ban on plastic in schools; children to learn waste management.

Fatehpur News: स्कूलों में प्लास्टिक पर लगेगी रोक, बच्चे सीखेंगे कचरा प्रबंधन

Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
Ban on plastic in schools; children to learn waste management.
फतेहपुर। परिषदीय विद्यालयों में प्लास्टिक के इस्तेमाल को रोकने के साथ विद्यार्थियों को कचरे के सही निस्तारण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। अभियान के तहत विद्यालयों में अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए चार रंग के कूड़ेदान रखे जाएंगे।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर अभियान की तैयारियां 30 सितंबर तक पूरी की जानी हैं। दो से 31 अक्तूबर तक विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों और अभिभावकों को प्लास्टिक प्रदूषण कम करने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यालयों में हरा, नीला, लाल और काला कूड़ेदान रखा जाएगा।
विज्ञापन

हरे डिब्बे में गीला कचरा, फल-सब्जियों के छिलके और बचा भोजन डाला जाएगा। नीले डिब्बे में प्लास्टिक, कागज, कांच और धातु जैसे सूखे कचरे का निस्तारण होगा। लाल डिब्बे में इस्तेमाल किए गए बैंडेज व अन्य स्वच्छता संबंधी कचरा रखा जाएगा। काले डिब्बे में दवाइयां, एक्सपायरी सामग्री, बल्ब, टूटे थर्मामीटर और अन्य जोखिम वाले कचरे को अलग किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों से निकलने वाले खराब इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और अन्य ई-कचरे के लिए अलग संग्रह केंद्र विकसित किए जाएंगे। अधिकारियों को इनकी खरीद और नियमित इस्तेमाल सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गई है। अभियान के दौरान दो अक्तूबर को स्वच्छ भारत दिवस पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित होंगे।

बीएसए प्रिंसी मौर्या ने बताया कि अभियान की गतिविधियों की फोटो और जानकारी क्लब्स फॉर मिशन लाइफ पोर्टल पर अपलोड की जाएगी। शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यार्थियों में बचपन से ही कचरा अलग करने, सुरक्षित निस्तारण और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने की आदत विकसित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed